तलाक के बाद हनी सिंह की जिंदगी में दोबारा हुई प्यार की एंट्री ,GF का हाँथ थामे दिखे इवेंट में ,जाने कौन है इनकी लेडी लव

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गायकों में से एक हैं जिन्होंने अपने कैरियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर गाने गाए हैं| वही हनी सिंह इंडस्ट्री के उन गायकों में से एक है जो कि अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं | वही एक बार फिर से हनी सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं |

दरअसल हनी सिंह ने अभी कुछ समय पहले ही सितंबर 2022 में अपनी पत्नी शालिनी तलवार से शादी के 20 साल बाद तलाक लिया था और इन दोनों का तलाक काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गया था| वही अब एक बार फिर से हनी सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं दरअसल हनी सिंह की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार की मिठास घुल गई है और आपके चाहते सिंगर और रैपर को एक बार फिर से प्यार हो गया है|

दरअसल अपनी पत्नी शालिनी से तलाक लेने के बाद हनी सिंह लाइमलाइट से कोसों दूर हो गए थे और वह गुमनामी की दुनिया में कहीं खो गए थे परंतु एक बार फिर से यो यो हनी सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं| खबर आ रही है कि हनी सिंह की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार की एंट्री हो गई है और हाल ही में दिल्ली के एक इवेंट में हनी सिंह को उनकी लव पार्टनर के साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद से ही हनी सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


दरअसल शालिनी से तलाक के बाद हनी सिंह की जिंदगी में प्यार बनकर जो लड़की आई है उनका नाम है टीना थडानी और अब हनी सिंह ने टीना के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक भी कर दिया है| दरअसल हाल ही में यो यो हनी सिंह को टीना के साथ दिल्ली के एक इवेंट में देखा गया जहां पर हनी सिंह और टीना एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले इवेंट में एंट्री मारे और एक साथ पहली बार दोनों को पब्लिकली देखा गया|

वही अब सोशल मीडिया पर इस इवेंट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर हनी सिंह और टीना एक दूजे का हाथ पकड़ कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं| सोशल मीडिया पर इस इवेंट का वीडियो वायरल होने के बाद यो यो हनी सिंह के फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि तलाक के बाद हनी सिंह को दोबारा से उनका प्यार मिल गया है और ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि हनी सिंह और टीना एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं|

हालांकि अभी तक टीना और हनी सिंह की तरफ से इस रिश्ते पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है परंतु इन दोनों को इवेंट में इस तरह से साथ में देखकर इनके रिश्ते की सच्चाई सामने आ गई है और पहली बार हनी सिंह अपनी लेडी लव टीना के साथ पब्लिकली नजर आए हैं| बात करें यो यो हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना की तो टीना पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस है और हनी सिंह ने टीना के साथ पेरिस का ट्रिप गाने में एक साथ काम किया था और यह गाना चार्टबस्टर हिट साबित हुआ है|