Site icon NamanBharat

यो यो हनी सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त संग रचाई है शादी , खूबसूरती के मामले में सिंगर की पत्नी देती है बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर यो यो हनी सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है और हनी सिंह ने अपने  बेहतरीन रैप  गानों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धूम मचाई है  और  आज हनी सिंह अपने गानों की वजह से देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और  इनके सुपरहिट गानों पर थिरकने से लोग खुद को रोक नहीं पाते|

हनी सिंह के गाना गाने का अंदाज इतना शानदार है कि  उनका कोई भी गाना एक बार सुनने के बाद लोगों के जुबान पर  बस जाता है और वही  हनी सिंह ने अपने सिंगिंग करियर में हाई हील्स , ब्लू आईज , डोप शोप ,लूंगी डांस ,देसी कलाकार ,अंग्रेजी बीट जैसे  कई सुपरहिट गाने गाए हैं जो कि आज भी लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है और वही फैन्स इनकी  गायकी के  दीवाने हो चुके हैं|

रैपर हनी सिंह  ने अपने सुपरहिट गानों से इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है  और आज हनी सिंह के बारे में पूरी दुनिया जानती है लेकिन आज हम आपको हनी सिंह की पत्नी के बारे में बताने वाले हैं जोकि लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं और उनके बारे में बेहद ही कम लोगों को जानकारी है तो आइए जानते हैं हनी सिंह की पत्नी के बारे में विस्तार से

हनी सिंह की पत्नी का नाम शालिनी तलवार है और हनी सिंह शालिनी के साथ लव मैरिज किए है | बता दे हनी सिंह और शालिनी एक दूसरे को स्कूल टाइम से जानते थे और   बचपन से ही इन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी और फिर इनकी यह दोस्ती प्यार में बदली और  साल 2011 में  हनी सिंह और शालिनी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए और  हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार को अपना हमसफर बना लिया और आज यह दोनों अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं|

बता दे हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से नाता रखती हैं  तो वही हनी सिंह सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इन दोनों की शादी  सिख परंपरा के रीति रिवाज से संपन्न हुई थी|

हनी सिंह और शालिनी ने बेहद ही गुपचुप तरीके से  दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी रचाई थी और वही शादी के बाद  कई सालों तक हनी सिंह ने अपनी शादी की खबर मीडिया से छुपा कर रखी   ताकि उनके कैरियर पर इसका कोई भी असर ना पड़े और फिर अपने शो इंडियन रॉकस्टार के दौरान हनी सिंह ने पहली बार दुनिया से अपनी पत्नी को मिलवाया था|

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार खूबसूरती के मामले में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती    पर शालिनी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती और वो  लाईमलाईट से भी खुद को कोसों दूर ही  रखना पसंद करती हैं जिस वजह से शालिनी के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है और उनकी कुछ ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है|

वही  अपने इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने पत्नी  शालिनी के बारे में यह खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी पत्नी को उनके गाने पसंद नहीं है हालांकि वो हनी सिंह को गाना गाने से कभी नहीं रोकती  पर वो  रैप सॉन्ग से ज्यादा रोमांटिक   गाने सुनना पसंद करती हैं और वही हनी सिंह की पत्नी शालिनी  दिखने में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं|

Exit mobile version