आखिर शादीशुदा मलाइका अरोड़ा कैसे अर्जुन कपूर पर हार बैंठी दिल, सालों बाद अभिनेत्री ने किया खुलासा

जैसा कि हम सभी लोग यह भली-भांति जानते हैं कि ईश्वर ने संसार में तमाम तरह की चीजें बनाई हैं, जिसमें से हर किसी के अपने गुणधर्म व स्वभाव के अनुसार उन्हें परिभाषित किया जा सकता है परंतु ईश्वर ने एक ऐसी चीज बनाई है जिसे परिभाषित करना लगभग नामुमकिन है। जी हां, वह है “प्यार”। संसार में प्यार ही एकमात्र ऐसी चीज है जिसे परिभाषित नहीं किया जा सकता और ना ही प्यार को धन देकर खरीदा जा सकता है।

ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई इंसान किसी से प्यार करता है तो वह उसके खातिर सब कुछ करने को तैयार हो जाता है। प्यार एक खूबसूरत एहसास है। प्यार में जीवन बहुत ही सुंदर बन जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्यार करने वाले कभी उम्र, धर्म, जाति, रंग-रूप नहीं देखते हैं।

अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो यहां पर ऐसी कई जोड़ियां हैं, जिन्होंने उम्र के सारे बंधनों को तोड़ कर एक-दूसरे से प्यार किया है और उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया है। वह दुनिया के सामने अपना प्यार जताने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करते हैं। इन्हीं जोड़ियों में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी है।

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं और उनके बीच की केमिस्ट्री यह साबित करती है कि प्यार के मामले में एज गैप मात्र एक नंबर है। कई लोग उनसे प्रेरित भी होते हैं। वहीं कुछ नेटीजंस कपल के बीच लंबे एज गैप को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं। इन दोनों के बीच 12 साल के उम्र का फासला है। मगर इनके बीच केमिस्ट्री कमाल की है।

आपको बता दें कि यह साल 2017 का था, जब मलाइका अरोड़ा ने अपनी 19 साल की शादी को खत्म करते हुए अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेकर उनसे अलग हो गई थीं। ऐसा भी बताया जाता है कि इस दौरान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं।

अरबाज खान से तलाक लेने के एक साल बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को अधिकारिक कर दिया था। इन दोनों के बीच 12 साल की उम्र का फासला है। फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने दुनिया के सामने एक दूसरे को स्वीकार कर लिया है और रिपोर्ट में ऐसा बताया जा रहा है कि यह दोनों बहुत ही जल्द शादी कर सकते हैं।

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की आंखों में ऐसा कौन सा प्यार देखा जिसकी वजह से शादीशुदा होने के साथ-साथ एक बच्चे की मां होने के बावजूद भी उनसे दिल लगा बैंठी। आखिरकार इस सवाल का जवाब खुद अभिनेत्री ने लंबे समय बाद दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने खुद अर्जुन कपूर की उस खास बात के बारे में खुलासा किया था जिसके बाद वह खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाईं और शादीशुदा होने के बावजूद भी अर्जुन कपूर पर दिल हार बैठी थीं।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने खुद बताया था कि अर्जुन कपूर जिस तरह से उनके एहसासों को समझते हैं, वैसा और कोई नहीं समझ सकता। यही वह बात थी, जो मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर में बेहद पसंद आई थी। यही सकारात्मकता उनके रिश्ते की नींव बनी।

इसके साथ ही बहुत से लोगों को पता होगा कि अर्जुन कपूर काफी मजाकिया स्वभाव के हैं। अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को बहुत खुश रखते हैं और हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा ने यह बताया था कि शायद अर्जुन कपूर के यही गुण मुझे काफी प्रभावित करते थे। इसी वजह से आज हम रिश्ते में हैं।