Site icon NamanBharat

इस तस्वीर में कितने हैं हाथी के पैर? सही जवाब देने में चकराया लोगों का सिर

इंटरनेट की दुनिया पर अक्सर कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे देखने के बाद वह लगती तो बेहद साधारण हैं परंतु इन तस्वीरों में कुछ ना कुछ छुपा हुआ रहता है। इसी प्रकार की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो कहा जाता है, जिसका मतलब होता है आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। इस तरह की तस्वीरों में किसी भी चीज को ढूंढना बहुत ज्यादा मुश्किल काम होता है। इन तस्वीरों में कोई ना कोई चीज छुपी होती है लेकिन वह किसी को नजर नहीं आती है।

वैसे ऑप्टिकल इल्यूजन वाली बहुत सी तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया पर मौजूद हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें आपके दिमाग को शार्प रखने के लिए एक अच्छा और दिलचस्प तरीका है। दरअसल, इन तस्वीरों को कुछ इस प्रकार से डिजाइन किया जाता है कि इसकी पहेली सुलझाने में अच्छे-अच्छे फेल हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही दिलचस्प तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जो हाथी का एक स्केच है। आपको इस तस्वीर में यह बताना है कि हाथी के कितने पैर हैं? हाथी की यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है।

बताइए हाथी के कितने पैर दिखे आपको?

आपको बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में इल्यूजन का ऐसा तड़का लगा होता है कि देखकर ही सामने वाले का दिमाग चकरा जाता है। दरअसल, लोगों को लगता है कि वह जो तस्वीर देख रहे हैं, वही सच है लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है। इल्यूजन की वजह से दिमाग उसे समझ नहीं पाता और लोग तस्वीरों में दी गई चुनौती को सुलझाने में ही उलझ जाते हैं। जरा आप हाथी की इस तस्वीर को ही देख लीजिए। क्या आप लोग बता सकते हैं कि हाथी के कितने पैर नजर आ रहे हैं?

शायद आप सभी लोग हाथी की इस ऑप्टिकल इल्यूजन के माया जाल में बुरी तरह से फंस गए होंगे। आपको हाथी के कई पैर नजर आ रहे होंगे या फिर आप यह समझ ही नहीं पा रहे होंगे कि आखिर हाथी के असल में कितने पैर हैं? कलाकार ने बड़ी ही चालाकी से हाथी की यह तस्वीर बनाई है। इस तस्वीर ने लोगों को सोच में पड़े रहने के लिए मजबूर कर दिया है। हाथी के पैर ढूंढते ढूंढते काफी लोगों का सिर चकराने लगा लेकिन फिर भी सही जवाब नहीं दे पाए।

सही जवाब का पता लगाना लगभग नामुमकिन

इस तस्वीर में हाथी के कितने पैर हैं? इस सवाल का जवाब देना लगभग नामुमकिन है। इस तस्वीर को देखकर लोग इसका जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ज्यादातर लोग फेल हो गए हैं। कोई जवाब में 4 बता रहा है तो कुछ 5 पैर वाला हाथी बता रहे हैं। आप भी एक बार इस तस्वीर को जरूर देखें और पता लगाएं कि आपको इस तस्वीर में हाथी के कितने पैर दिखाई दे रहे हैं। अगर आप इस फोटो को गौर से देखेंगे, तो आपको इसका सही जवाब जरूर मिल जाएगा।

करीब से देखें फोटो

आप इस तस्वीर को जरा करीब से देखें और बताएं कि हाथी के असल में कितने पैर हैं। अगर आपको अभी तक इसका सही जवाब नहीं मिल पाया है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको इसका सही जवाब बता देते हैं। दरअसल, इस तस्वीर में हाथी के केवल चार पैर ही हैं लेकिन इल्यूजन की वजह से आपको कई पैर नजर आ रहे होंगे। इल्यूजन की वजह से हाथी के पैर की गिनती कर पाना काफी मुश्किल हो गया है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version