मुकेश और नीता अंबानी घर पर मेहमानों के आने पर कितना करते हैं खर्च? जानकर होगी हैरानी

मुकेश अंबानी का नाम भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में शुमार है। मुकेश अंबानी दुनिया भर में एक प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। उनकी कार्यशैली और जीवनशैली लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। भले ही आज मुकेश अंबानी के पास धन-दौलत की कमी नहीं है परंतु इतना पैसा होने के बावजूद भी वास्तव में वह एक साधारण जीवन जीते हैं। सिर्फ मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि पूरा अंबानी परिवार ही अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बना रहता है।

मुकेश अंबानी तो साधारण जीवन जीते हैं लेकिन उनकी पत्नी नीता अंबानी और बच्चे लग्जरी और रॉयल लाइफ के लिए मशहूर हैं। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के पास नाम, पावर, पैसा बेशुमार है। इतना ही नहीं बल्कि वह अपने परिवार के साथ जिस घर में रहते हैं वह दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है। अंबानी के घर “एंटीलिया” की कीमत 12 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है।

एंटीलिया जितना बड़ा निजी घर भारत में शायद ही किसी के पास हो। इस घर में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और अपने बेटे और बहू के साथ रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एंटीलिया में 600 कर्मचारी काम करते हैं। यहां काम करने वाले सीनियर स्टाफ की सैलरी करीब 2 लाख रुपए बताई जाती है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग से भत्ता मिलता है। 600 लोगों का स्टाफ 24 घंटे काम करता है।

अंबानी फैमिली खुद पर खूब खर्च करती है लेकिन क्या आप लोगों ने कभी यह सोचा है कि अगर उनके यहां पर कोई मेहमान आता है, तो उन पर कितना खर्च होता है? आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने घर आए मेहमानों पर कितना खर्च करते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

घर पर मेहमानों के आने पर इतना खर्च करते हैं मुकेश और नीता अंबानी

अक्सर सोशल मीडिया और खबरों में यह सुनने को मिलता रहता है कि मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े उद्योगपति होने के साथ-साथ काफी ज्यादा आलीशान जीवन जीना पसंद करते हैं। मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनका परिवार भी लग्जरी लाइफ जीता है। लेकिन आज हम यहां पर बात करेंगे कि मुकेश अंबानी के घर पर अगर कोई मेहमान आ जाता है, तो वह कितना खर्च करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो जब भी कोई मेहमान मुकेश अंबानी के घर आता है तो उसका राजा-महाराजाओ जैसा स्वागत होता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहले मेहमान को Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani की पानी की बोतल दी जाती है। यह दुनिया के सबसे महंगे पानी में बताया जाता है। इस पानी की 750 मिलीलीटर की बोतल की कीमत 44 लाख रूपए से भी ज्यादा है। यह पानी की बोतल शुद्ध सोने से बनी होती है। पानी की फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद मेहमानों को नोरिटेक के बर्तन में चाय सर्व किया जाता है, जो कि विदेश से मंगवाए जाते हैं। इन बर्तनों की कीमत लाखों में बताई जाती है।

वहीं चाय नाश्ते की फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद मेहमान को उनका पसंदीदा शाही भोजन परोसा जाता है। मुकेश अंबानी के घर पर कई शेफ काम करते हैं, जो एक से बढ़कर एक डिश तैयार करते हैं।