110 साल के बॉलीवुड में 94 साल कपूर्स के: पृथ्वीराज कपूर से रणबीर तक जानिए कपूर फैमिली का फिल्मों में योगदान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सभी की निगाहें स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह दोनों 14 अप्रैल 2022 को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों एक प्राइवेट वेडिंग सेरिमनी में सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में सात फेरे लेंगे। इसी बीच जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कपूर खानदान बॉलीवुड के सबसे मशहूर खानदानों में से एक हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करके एक-दूजे के होने जा रहे हैं, जिसके चलते कपूर खानदान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को 110 साल हो चुके हैं और इस इंडस्ट्री में कपूर परिवार ने 94 साल का समय दिया है। 1928 से लेकर वर्तमान समय तक ऐसा कोई भी दौर नहीं रहा जब कपूर फैमिली से कोई फिल्म इंडस्ट्री में ना रहा हो। साल दर साल इस फिल्मी फैमिली ने सिनेमा जगत को बेहतरीन फिल्में दी हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, कपूर फैमिली का फिल्मों में योगदान और इस फैमिली का फिल्मी करियर कैसे शुरू हुआ था? इसके बारे में बताने जा रहे हैं…

पृथ्वीराज कपूर ने शुरू किया था फिल्मी करियर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान के फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर थे। पाकिस्तान के फैसलाबाद में जन्मे स्व. पृथ्वीराज कपूर के पिताजी का नाम दीवान बशेश्वरनाथ था, जिन्होंने राज कपूर की चर्चित फिल्म “आवारा” में एक कैमियो भी किया था। पृथ्वीराज कपूर ही थे जिन्होंने सिनेमा में एक्टिंग की नींव डाली थी। महज 8 वर्ष की आयु से ही पृथ्वीराज कपूर ने अभिनय आरंभ कर दिया था और कॉलेज में नाटक राइडर्स टू दा सी में महिला का किरदार निभाया था।

पृथ्वीराज कपूर ने लाहौर में रंग मैच शुरू किया था परंतु वह पढ़े-लिखे नहीं थी जिसकी वजह से नाटक मंडली में काम करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने 8 मूक फिल्मों में भी कार्य किया। फिर बोलती फिल्मों के स्टार रहे। जब पृथ्वीराज कपूर की उम्र 17 साल की थी तब उन्होंने रामसरनी मेहरा से शादी रचा ली थी। रामसरनी मेहरा पृथ्वीराज से उम्र में 2 साल छोटी थीं।

शादी के बाद 6 बच्चे हुए, जिनका नाम बेटी देवी, नंदी, राज, शशि, शम्मी, और बेटी उर्मिला। लेकिन बेटी देवी की मृत्यु निमोनिया की वजह से हो गई थी और नंदी की मृत्यु चूहा मारने की दवा से हुई थी। पृथ्वीराज कपूर ने पृथ्वी थिएटर की नींव साल 1994 में रखी थी। पृथ्वीराज कपूर के डायरेक्शन में यहां 16 साल तक 2662 शो किए गए। इसके प्रमुख नाटक में पठान दीवार अछूत और कलाकार थे। पृथ्वीराज कपूर की कुछ सफल फिल्में प्रदर्शित हुईं, जिनमें मुग़ले आजम, हरिश्चंद्र तारामती, सिकंदरे आजम, आसमान, महल जैसी फिल्में शामिल हैं।

कपूर खानदान की विरासत को राज कपूर ने आगे बढ़ाया

बात दें कपूर खानदान की विरासत को पृथ्वीराज के बेटे राज कपूर में आगे बढ़ाया और सिनेमा के क्षेत्र में ही अपना योगदान दिया। राज कपूर ने आवारा, मेरा नाम जोकर और श्री 420 जैसी चर्चित फिल्में दीं। राज कपूर ने ऐसी शानदार फिल्में दीं जिसमें सिनेमा को एक इंडस्ट्री में बदल कर रख दिया। वहीं राज कपूर ने कृष्णा कपूर से शादी की। उनके रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर बेटे हैं। इसके अलावा रीमा जैन और रितु नंदा, राज कपूर की दो बेटियां भी हैं।

शम्मी कपूर हैं पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे

पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे शम्मी कपूर हैं। इन्होंने भी कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिनमें तुमसा नहीं देखा, कश्मीर की कली, जानवर और पागल कहीं का जैसी फिल्में शामिल हैं। शम्मी कपूर अपनी चर्चित डांसिंग स्टाइल की वजह से ही “एल्विस प्रिस्ले ऑफ इंडिया” कहे जाते हैं। गीता बाली से उनकी शादी हुई थी, जिनसे आदित्य राज कपूर और कंचन देसाई दो बच्चे हुए।

शशि कपूर हैं पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे

पृथ्वीराज कपूर के छोटे बेटे शशि कपूर हैं। उनका जन्म का नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर है। जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो उसके बाद अपना नाम बदल लिया था। शशि कपूर अभिनेता होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रहे हैं। शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी रचाई थी, जिनकी 51 वर्ष की आयु में कैंसर की वजह से जान चली गई थी। शशि कपूर के तीन बच्चे कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर हैं।

रणधीर कपूर हैं राज कपूर के बड़े बेटे

राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर हैं। उन्होंने भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। वह कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें जीत, कल आज और कल और हीरालाल पन्नालाल जैसी फिल्में शामिल हैं। रणधीर कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म “श्री 420” में काम किया था। उनकी शादी बबीता कपूर से हुई थी, जिनसे करीना कपूर और करिश्मा कपूर उनकी दो बेटियां हैं।

ऋषि कपूर हैं राज कपूर के दूसरे बेटे

ऋषि कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता और भाइयों की तरह कैरियर बनाया। फिल्म “बॉबी” उनकी पहली फिल्म थी जिसमें वह मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी उनको नवाजा गया था। ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड की अभिनेत्री नीतू सिंह से हुई है और रिद्धिमा कपूर और बेटा रणबीर कपूर उनके दो बच्चे हैं। वहीं रिद्धिमा की एक बेटी समारा है। ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह कर हमेशा के लिए चले गए थे।

करिश्मा कपूर हैं रणधीर कपूर की बड़ी बेटी

रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर हैं। करिश्मा कपूर अभिनय की फील्ड में आने वाली कपूर खानदान की पहली लड़की हैं। फिल्म “प्रेम कैदी (1991)” से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद करिश्मा कपूर राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है और अंदाज अपना अपना जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं। करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी को खूब पसंद की जाती थी।

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से विवाह किया था। परंतु इनकी शादी का रिश्ता अधिक समय तक ना चल सका और तलाक लेकर दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। करिश्मा कपूर और संजय कपूर समायरा कपूर और किआन के माता-पिता हैं।

करीना कपूर हैं रणधीर कपूर की छोटी बेटी

रणधीर कपूर की छोटी बेटी करीना कपूर हैं, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेबो नाम से मशहूर हैं। यह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना कपूर ने जे.पी. दत्ता की फिल्म “रिफ्यूजी” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, यह फिल्म 2000 में आई थी। करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की। करीना कपूर और सैफ अली खान दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बेटों का नाम तैमूर और जेह है।