निरहुआ से रानी चटर्जी तक, बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा भोजपुरी सितारे, देखें तस्वीरें

मौजूदा समय में भोजपुरी फिल्मों के कलाकारों की लोकप्रियता दुनिया भर में है। चाहे भोजपुरी फिल्मों की बात हो या इसके गानों की, इसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। इसकी वजह यह है कि भोजपुरी सिनेमा के पास हिंदी के बाद सबसे ज्यादा दर्शकों का समूह है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भोजपुरी फिल्मों और इस के गानों को देखा और सुना जाता है।

मौजूदा समय में भोजपुरी सिनेमा के ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भोजपुरी स्टार्स लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भोजपुरी सितारों की बचपन की तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही थीं. तो चलिए आपको दिखाते हैं ये फेमस भोजपुरी स्टार्स बचपन में कैसे दिखते थे।

रानी चटर्जी

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख रहे हैं। इस फोटो में ब्लू टीशर्ट में एक प्यारी सी बच्ची नजर आ रही है। क्या आप लोग इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची को पहचान पाए हैं? अगर आप अभी भी इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताते हैं कि यह प्यारी सी बच्ची कौन है। दरअसल, यह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी हैं। रानी चटर्जी की यह बचपन की तस्वीर है। वैसे देखा जाए तो बचपन में भी रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत लगती थीं।

काजल रघवानी

भोजपुरी अभिनेत्री काजल रघवानी इस तस्वीर में लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। वैसे देखा जाए तो बचपन से लेकर जवानी की तस्वीरों में अभिनेत्री की क्यूटनेस में कमी नहीं आई है। बता दें कि काजल रघवानी अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं।

मोनालिसा

इस तस्वीर में माथे पर बिंदी कैमरा में निगाहें जमाती यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि टीवी और भोजपुरी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ बचपन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।

विनय आनंद

इस तस्वीर में जो क्यूट सा बच्चा नजर आ रहा है, क्या आप उसे पहचान पाए? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि फोटो में अपनी कातिल मुस्कान से लोगों के दिलों को घायल करने वाला यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि विनय आनंद हैं। विनय आनंद के बचपन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

आम्रपाली दुबे

इस तस्वीर में नजर आ रही प्यारी सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे हैं। यह प्यारी सी तस्वीर उनके तीसरे जन्मदिन की है। वैसे देखा जाए, तो इस फोटो में अभिनेत्री किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।

निरहुआ

यह तस्वीर भोजपुरी जगत के अभिनेता निरहुआ की है। निरहुआ की फैमिली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अक्षरा सिंह

इस तस्वीर में पिता की गोद में बैठी नजर आ रही बच्ची कोई और नहीं बल्कि अक्षरा सिंह हैं। अक्षरा सिंह ने इस तस्वीर को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। फोटो में अक्षरा सिंह को अपने पिता का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है।