ऋतिक रोशन ने एक इवेंट में सबके सामने छुए फैन के पैर, वायरल Video देख लोग कर रहे एक्टर की तारीफें

मौजूदा समय में बॉलीवुड की दुनिया में ऋतिक रोशन सबसे चहेते एवं सबसे मशहूर एवं लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्में दी हैं और अपना एक अलग मुकाम स्थापित किया है। ऋतिक रोशन का फिल्मी करियर सफल रहा है। उन्हें भारत के सबसे आकर्षक सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता है। ऋतिक रोशन के अंदर अच्छे कलाकारी का हुनर तो है ही इसके अलावा ऋतिक रोशन एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

आज के समय में कुछ गिने-चुने ही ऐसे कलाकार हैं, जो ऋतिक रोशन के जैसे कलाकारी के साथ-साथ अच्छा डांस भी कर सकने में सक्षम होते हैं। ऋतिक रोशन ने फिल्मों में कई प्रकार के किरदार निभाए हैं। उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को आलोचकों के साथ-साथ जनता ने भी खूब सराहा है। वह किसी भी तरह के रोल को करने में माहिर माने जाते हैं।

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म “विक्रम वेधा” रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का टीजर आउट होने के बाद से ही वह चर्चा में हैं। फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के सामने आ चुका है। अभिनेता ऋतिक रोशन की खतरनाक लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

इसी बीच हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन एक इवेंट में पहुंचे, जहां उनकी वाहवाही के खूब चर्चे हो रहे हैं। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने ऐसा क्या कर दिया, जिसके चलते वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं।

एक इवेंट के दौरान नजर आए ऋतिक रोशन

जैसा कि हम सभी लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं, हर सितारे की तरह ऋतिक रोशन को भी उनके क्रेजी फैंस का खूब प्यार और सपोर्ट मिलता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल, ऋतिक रोशन एक इवेंट में पहुंचे, जहां पर ऋतिक रोशन के फैंस ने अनुमान के मुताबिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में अभिनेता ऋतिक रोशन को स्टेज पर हजारों की भीड़ के सामने खड़ा हुआ देखा जा सकता है। अभिनेता ऋतिक रोशन यलो रंग का को-ऑर्ड सेट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनके फैंस भी उनको देखकर दीवाने हो गए और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख कर सब हैरत में पड़ गए।

ऋतिक रोशन ने छुए फैन के पैर

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन एक इवेंट के दौरान सबके सामने स्टेज पर एक युवा लड़के के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन का एक फैन स्टेज पर आता है, जो अभिनेता को अपने इतने करीब देखकर बहुत खुश होता है और उनके पैर छूने लगता है।

इसी समय अभिनेता अपने फैन को ऐसा करने से रोकते हुए उसके हाथ पकड़ लेते हैं और खुद उस फैन के पैर छू लेते हैं। यह नजारा जो अभिनेता के सरल स्वभाव को दर्शाता है। इसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोग अभिनेता की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

यूजर्स ने की एक्टर की जमकर तारीफ


— ?????? #???????????❤️‍? ??sept (@Hrithiks_Aaryan) August 27, 2022

अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अभिनेता की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है “ऋतिक रोशन अपने प्रशंसक के पैरों को छू रहे हैं। एक रत्न हैं जो वह @iHrithik हैं। वास्तव में उनके जैसा कोई नहीं है #VikramVedha”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “एक ही तो दिल है @iHrithik सर आप कितनी बार जीतोगे, अपने प्रशंसकों के लिए उनके पास जो सम्मान है वह अविश्वसनीय है। वह एक जमीन से जुड़े आदमी हैं।” लगातार इसी तरह नेटीजेंस अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म विक्रम वेधा का फैंस को है बेसब्री से इंतजार

बता दें कि फिल्म विक्रम वेधा का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें विक्रम के रूप में ऋतिक रोशन के खतरनाक लुक की खूब चर्चा हो रही है और फैंस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका में हैं।