गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग हृतिक रोशन ने शेयर की खुबसूरत सेल्फी पोस्ट ,लिखा ,”बेंच पर बैठी एक लड़की”

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले रितिक रोशन अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइलिश अंदाज और लुक्स को लेकर भी जाने जाते हैं| बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की गिनती इंडस्ट्री के सुपरस्टार में की जाती है और इन्होंने अपने कैरियर में अब तक कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम कर एक्टिंग की दुनिया में बेशुमार नाम कमाया है| रितिक रोशन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वही इन दिनों एक्टर सबा आजाद के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं|

रितिक रोशन को कई मौकों पर सबा आजाद के साथ देखा जाता है और इन दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है| इसी बीच रितिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की एक नई तस्वीर साझा की है और यह तस्वीर उनकी लंदन डायरी की है इसमें ऋतिक रोशन सबा आजाद के साथ दिखाई दे रहे हैं| इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सबा आजाद रितिक रोशन से दूर एक बेंच पर बैठी हुई दिखाई दे रही है और वही रितिक रोशन दूर से उनके साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं|

रितिक रोशन ने सबा आजाद के साथ अपने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” बेंच पर बैठी एक लड़की..”| रितिक रोशन ने जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया वैसे ही तुरंत यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई है और वही रितिक रोशन के इस पोस्ट पर उनके फैंस और करीबी दोस्त लगातार कमेंट कर रहे हैं|

रितिक रोशन के इस पोस्ट पर उनकी कजिन पशमीना रोशन ने कमेंट करते हुए दोनों को क्यूट बताया और इसके साथ एक दिल वाली इमोजी भी शेयर किया है| इसके अलावा भी बॉलीवुड के कई सितारों ने रितिक रोशन के इस पोस्ट पर कमेंट कर इन दोनों पर प्यार लुटाया है|

आपको बता दें रितिक रोशन और सबा आजाद काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वही इन दोनों ने बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के 50 वे बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था| वही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद रितिक रोशन और सबा आजाद खुलकर एक दूजे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं और सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत कपल की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती है|

रितिक रोशन सबा आजाद के साथ बॉलीवुड पार्टीज और फंक्शन में भी देखे जाते हैं और अभी हाल ही में रितिक रोशन और सबा आजाद को बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रिचा चड्ढा और अली फजल के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था जिसमें इस कपल का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला था| रितिक रोशन और सबा आजाद की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी|

‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण के साथ आएंगे नजर

रितिक रोशन के प्रोफेशनल वर्क फ्रेंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता को पुष्कर और गायत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म विक्रम वेदा में देखा गया था जिसमें रितिक रोशन के साथ बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आए थे| वही इसके अलावा रितिक रोशन जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर में नजर आएंगे जिसमें उनके अपोजित बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी|