भारती सिंह के बेबी बंप पर माधुरी दीक्षित ने किया किस, पति हर्ष लिंबाचिया का देखने लायक था रिएक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग इनके अभिनय के साथ-साथ इनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। माधुरी दीक्षित जितनी बेहतरीन अदाकारा हैं, वहीं असल जिंदगी में भी वह एक बहुत अच्छी इंसान भी हैं। इन दिनों माधुरी दीक्षित अपनी वेब सीरीज “द फेम गेम” को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लगातार वेब सीरीज का प्रमोशन करती हुई नजर आ रही हैं। इसी सिलसिले में वह अभिनेता संजय कपूर के साथ रियल्टी शो “हुनरबाज- देश की शान” में बतौर गेस्ट के रुप में शामिल होने के लिए पहुंचीं। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स, जज के साथ खूब मस्ती की।इस शो में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद हर कोई माधुरी दीक्षित के अंदाज का दीवाना हो गया।

दरअसल, माधुरी दीक्षित ने एक परफॉर्मेंस देखने के बाद कंटेस्टेंट पर पैसे न्यौछावर किए। वह मंच पर ही पहुंच गईं और न्यौछावर देते हुए खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें किसी की नजर ना लगे। लेकिन तभी माधुरी दीक्षित का ध्यान भारती सिंह पर चला गया। माधुरी दीक्षित भारती सिंह के पास चली गईं और उन्होंने उनके बेबी बंप पर किस किया।

भारती सिंह के बेबी बंप पर माधुरी दीक्षित ने किया किस

माधुरी दीक्षित भारती सिंह के पास जाकर उनके बेबी बंप पर किस करती हैं और उन्होंने कहा कि “आपको भी किसी की नजर ना लगे।” माधुरी दीक्षित का यह अंदाज लोगों को बहुत भा गया। वहीं भारती सिंह भी बस मुस्कुराते ही रह गईं। जब भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने यह देखा तो वह भी मुस्कुराने लगे। भारती सिंह ने कहा कि “आप कितनी स्वीट हैं।”

आपको बता दें कि इस दौरान शो के जजों में से एक परिणीति चोपड़ा, हर्ष और माधुरी के हाव भाव पर स्माइल करती हुई नजर आती हैं। परिणीति चोपड़ा के अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और फिल्ममेकर करण जौहर भी शो के जज हैं। वहीं शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी पहले भी कई शोज होस्ट करके पॉपुलर हो चुकी है। शो में जब माधुरी दीक्षित ने कंटेस्टेंट्स पर पैसे न्यौछावर किए तो भारती ने कहा कि लाओ बेटा।

भारती सिंह हैं सात महीने की प्रेग्नेंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voot (@voot)

आपको बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने फैंस को पिछले साल दिसंबर में इस बात की जानकारी दी थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस कपल ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में शादी रचाई थी। फिलहाल, भारती सिंह सात महीने की प्रेग्नेंट होने के बाद भी हर दिन शूट के लिए जाती हैं। इस स्थिति में उन्हें आराम करना चाहिए परंतु वह लगातार अपना काम कर रही हैं। भारती सिंह और हर्ष अपने बच्चे के जन्म को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस को भी कपल के बच्चे की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार है। फैंस को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी बहुत पसंद आती है।