IPS पति संग रहने की जिद में छोड़ा जज का पद, सीखी नई भाषा और दोबारा क्रैक कर दिया न्यायिक सेवा परीक्षा

ऐसा कहा जाता है कि अगर सच्ची लगन से कोई मेहनत करता है तो उसकी मेहनत जरूर रंग लाती है। इच्छा शक्ति और लगन के बल पर कुछ भी किया जा सकता है। अगर इंसान के हौसले बुलंद हों और सच्ची लगन से वह मेहनत करता है तो वह अपनी मंजिल को जरूर हासिल कर लेता है। इस बात को हरदोई में सिविल जज निकिता सेंगर ने सही साबित कर दिखाया है। निकिता के पति आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर हैं। वहीं निकिता हरदोई जिले की सिविल जज के पद पर तैनात हैं, जिसकी वजह से दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे से दूर रह रहे थे।

निकिता अब अपने पति के साथ रहना चाहती थीं, जिसकी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा को छोड़ने का फैसला ले लिया था। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले तेलुगु भाषा सीखी और फिर आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा पास कर चौथा स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद पति के साथ नौकरी करने की राह निकिता के लिए आसान हो गई।

आपको बता दें कि निकिता का जन्म कानपुर देहात के छोटे से गांव में हुआ था। वहीं निकिता के पति तुहिन सिन्हा इस वक्त आंध्र प्रदेश में आईपीएस अफसर के पद पर तैनात हैं। निकिता और तुहिन सिन्हा ने पूना के आईएलएस लॉ कॉलेज से पढ़ाई की थी। इन दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। इन दोनों का यह प्रेम विवाह था और इसी के साथ इन्होंने अपने जीवन की एक नई शुरुआत की।

शादी के बाद भी दोनों अलग-अलग पोस्टिंग के चलते साथ नहीं रह पा रहे थे। पति तुहिन की पोस्टिंग आंध्र प्रदेश में होने की वजह से दोनों को एक दूसरे से लंबे समय तक दूर रहना पड़ता था। इसी बीच निकिता को जैसे ही पति तुहिन का कैडर बदलने की संभावना शुन्य के बराबर लगी तो उन्होंने दोनों के बीच की दूरी को कम करने कट ठान लिया।

इसके बाद निकिता ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा को छोड़ आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा में नौकरी करने का फैसला लिया। क्योंकि ऐसे में वह पति के साथ रहते हुए भी अपनी नौकरी जारी रख सकती थी। इसके लिए सबसे पहले निकिता ने तेलुगु भाषा सीखी और इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा के लिए आवेदन किया। निकिता ने पूरी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में उन्होंने आंध्र प्रदेश की न्यायिक सेवा की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया।

आपको बता दें कि निकिता ने 2019 में पीसीएस-जे की परीक्षा पास की थी। निकिता अब उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा से त्यागपत्र देकर आंध्र प्रदेश में जज के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। इस प्रकार उन्होंने प्यार के साथ पढ़ाई के प्रति लगन और जज्बे की मिसाल पेश की है। आपको बता दें कि निकिता और तुहिन दोनों के परिवार वाले उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में रहते हैं।

निकिता के पिता का नाम आरएस सेंगर है, जो सहकारिता विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। वहीं तुहिन के पिता का नाम वीएन सिन्हा है, जो सेल्स टैक्स के अपर आयुक्त के पद पर सेवानिवृत्त हैं।