मजेदार जोक्स : पति : अगर मै मर गया तो तुम दूसरी शादी करोगी?? वाईफ : नहीं, मै अपनी बेहेन के…

लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया
और सारी कमाई चली गयी.

टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है.
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए.
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े.
पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है.
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है

 

लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो
लड़का- १९००० हजार महीना
लड़की का बाप- १५००० मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल.

 

पत्नी – हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है,
लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा..
पति – अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना !
वो तो जितना है उतना दुखेगा ही.
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है.

 

फादर: अगर इस बार तुम इम्तिहान मे फैल हुए तो,
मुझे पापा मत कहना.
इम्तिहान के बाद,
फादर: How is Your Result?
सन: दिमाग का दही मत कर
बाबूलाल तु बाप कहलाने का हक खो चूका है.

 

थप्पड मारने पर नाराज वाईफ
से हसबंड बोला:
“आदमी उसी को मारता है जिससे वो प्यार करता है.”
वाईफ ने हसबंड को 2 थप्पड मारे और
बोली “आप क्या समझते है मै आपसे प्यार नही करती”

 

पापा बेटी से:-
बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी,
लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती हो, क्यों?
बेटी:- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है.

इंग्लिश ग्रामर की टीचर- आज हम नाउन पढ़ेंगे
टीचर- लड़की सबसे हंस के बात करती है,
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- मैडम जी वो लड़की बिगड़ी हुई है,
किसी लड़के के चक्कर में पड़ी है.

 

 

मेरे एक पड़ोशी है, जिनका नाम है ‘भगवान’
और उनकी लड़की का नाम है भक्ति,
मम्मी बोलती है कि, ‘बेटा भगवान की भक्ति में मन लगाया कर’
अब मम्मी को कैसे समझाऊ की भक्ति में तो मन लगाता हुँ, पर
भगवान नहीं मान रहे.

 

डेट पर लड़के ने लड़की से कहा,
जानू, एक बात कहना चाहता हूं!
लड़की: क्या?
लड़का: मेरी पहले से एक गर्लफ्रेंड है!
लड़की: डरा दिया साले, मुझे लगा कि पैसा नहीं है!

 

 

पति: अरे सुनो, मुन्ना रो रहा है चुप कराओ इसे.
पत्नी (गुस्से में): मैं काम करूं या बच्चे संभालू,
मैं इसे दहेज में नहीं लाई थी, खुद ही चुप करा लो.
पति: फिर रोने दे… मैं कौन सा इसे बारात में लेकर गया था.

 

एक पार्टी में एक सुन्दर सी लड़की एक लड़के के पास गई,
लड़की: सुनिए, मेरे एक हाथ में गिलास और दूसरे में प्लेट है,
आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा देंगे!
लड़का: हाँ हाँ क्यों नहीं, क्या चीज़ हटानी है?
लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र!

आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया,
लड़की का पिता: मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी
अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे.
आदित्य: बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूँ.
दे जूते.. दे चप्पल !