IAS इंटरव्यू सवाल : ऐसी कौन सी नदी है जो अपना रंग बदलती रहती है?

यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) को क्लियर करना अपने आप में एक बहुत बड़ी सफतला मानी मानी जाती है और इस परीक्षा को केवल वही लोग पास कर पाते है जो पूरी मेहनत और लगन से इस परीक्षा की तैयारी करते है ,टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखते है और यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा को पास करना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते है |

वही यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा तीन चरणों में पूरी होती है और जो उम्मीद्वार इस परीक्षा का प्री और मेंस क्लियर कर लेता है उसे लास्ट राउंड यानि की इंटरव्यू राउंड के इलिए भेजा जाता है और इस इंटरव्यू में कैंडिडेट की पर्सनालिटी ,मेंटल एबिलिटी ,तर्कशक्ति,रीजनिंग पॉवर जैसी चीजे परखी जाती है और वही इस इंटरव्यू में उम्मीद्वार से कई करंट अफेयर और ट्रिकी सवाल पूछे जाते है जो की काफी टफ होते है और आज हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब लेकर आये है तो आइये डालते है इसपर एक नजर

 

सवाल : एक मानव शरीर में कितना नमक औसतन पाया जाता है?
जवाब : करीब 250 ग्राम

सवाल : सौर मंडल में सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?
जवाब : शुक्र ग्रह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है। यहां का औसत तापमान 864 डिग्री फारेन्हाइट यानी करीब 462 डिग्री सेल्सियस होता है।

सवाल : चंद्रमा की पृथ्वी से क्या दूरी है?
जवाब : चंद्रमा पृथ्वी से करीब 3,76,600 किलोमीटर दूर है।

सवाल : भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है ?
जवाब : अरुणाचल प्रदेश

सवाल : भारत की पहली महिला शासिका कौन थी ?
जवाब : रजिया सुल्तान

सवाल : 1939 ई. में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की ?
जवाब : फॉरवर्ड ब्लॉक

सवाल : संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?
जवाब : लोकसभा अध्यक्ष

सवाल : भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ?
जवाब : गणेश वासुदेव मावलंकर

सवाल : भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है ?
जवाब : अनुच्छेद 370

सवाल : कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है ?
जवाब : लोकसभा अध्यक्ष

सवाल : विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?
जवाब : एशिया

सवाल : बंगाल का विभाजन कब और किसके द्वारा किया गया था?
जवाब : 1905 ई. में गवर्नर लार्ड कर्जन द्वारा

सवाल : गांधीजी किसे अपना राजनितिक गुरु मानते थे ?
जवाब : गोपालकृष्ण गोखले

सवाल : ‘स्काउट एंड गाइड्स’ संस्था की स्थापना किसने की थी ?
जवाब : रोबर्ट बाडेन पॉवेल

सवाल : भारतीय नेपोलियन की उपाधि कि से दी गई हैं?
जवाब : समुद्रगुप्त

सवाल : रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया?
जवाब : हूणोंद्वारा

सवाल : भरतीय शास्त्रीय संगीत में खयाल और तराना के संस्थापक कौन माने जाते हैं?
जवाब : अमीर खुसरो

सवाल : वो कौन है जिसे डूबता हुआ देख कोई भी बचाने नहीं आता है ?
जवाब : सूरज

सवाल : कौन सी धारा संसद तथा राज्य विधानमण्डलों में अनुसूचित जातियों के लिए सीटों का आरक्षण बताती है ?
जवाब : धारा 330 व 332

सवाल : कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?
जवाब : स्वामी विवेकानन्द

सवाल : ऐसी कौन सी नदी है जो अपना रंग बदलती रहती है?
जवाब: इस नदी का नाम कैनो क्रिस्टल्स है, जो कोलंबिया में बहती है। इस नदी की खासियत यह है कि यह हर मौसम के साथ अपना रंग बदलती हैं।