अगर दिवाली पर दिख जाएं ये संकेत तो समझिए आप पर हो गई मां लक्ष्मी की कृपा, होने वाला है शुभ

त्योहारों का सीजन चल रहा है। बहुत ही जल्द दीपावली का त्यौहार आ रहा है। इस साल दिवाली 4 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी। दिवाली का त्यौहार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी के साथ भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली से पहले ही लोग अपने घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करते हैं और घर को तरह-तरह की सुंदर-सुंदर चीजों से सजाते हैं। आपको बता दें कि दीपावली का त्यौहार 5 दिनों तक चलता है, इसी वजह से शास्त्रों में इस त्यौहार को महापर्व का दर्जा दिया गया है।

ऐसी मान्यता है कि अगर दीपावली पर विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाए तो इससे मां लक्ष्मी जी की कृपा से व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाते हैं। शगुन शास्त्र में दीपावली को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं। इसमें यह बताया गया है कि अगर दीपावली के दिन यह चीजें दिखाई देती हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली के पवित्र दिन में इन चीजों के दिखने से घर में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इतना ही नहीं बल्कि धन से जुड़ी हुई परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

ऐसा भी कहा जाता है कि दिवाली के दिन इन चीजों का दिखना मां लक्ष्मी के घर आगमन का सूचक होता है और उम्मीद की जाती है कि व्यक्ति का पूरा साल बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज हम आपको शकुन शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं अगर वह दिवाली पर आपको दिख जाएं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

बिल्ली दिखने का संकेत

आमतौर पर देखा गया है कि जब बिल्ली रास्ता काट देती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है परंतु दिवाली के दिन बिल्ली का घर में दिखाई देना लाभदायक माना गया है। यह इस बात का सूचक है कि घर में मां लक्ष्मी जी का आगमन होगा।

छिपकली

अगर आप दिवाली की शाम को छिपकली देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है। दीपावली के दिन हमेशा माता लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी की पूजा करने के बाद छिपकली के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

छछूंदर

अगर आपको दीपावली की रात छछूंदर दिखाई दे तो यह बहुत ही खुशी की बात होती है। जी हां, शकुन शास्त्र के मुताबिक, छछूंदर अपने साथ पैसे लाने का सूचक होता है। अगर आपको दीपावली पर छछूंद दिखाई देता है तो आप उसको भगाने की कोशिश मत कीजिए, उसको आप अपने रास्ते पर जाने दीजिए।

दिवाली की रात उल्लू दिखना

अगर आपको दीपावली के दिन उल्लू दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। आपको बता दें कि उल्लू माता लक्ष्मी जी का वाहन होता है, इसलिए अगर आपको दिवाली की रात में उल्लू दिखाई देता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। उल्लू दिखने का मतलब यह है कि आपके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना हुआ है।