सर्दियों में खाएंगे खजूर तो होंगे ये कमाल के फायदे, जानिए डाइट में कैसे करें शामिल

जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन होता है, वैसे ही हमारे स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव देखने को मिलता है। वैसे देखा जाए तो हर मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है, लेकिन सर्दियों के मौसम में सर्दी, जुखाम, खांसी जैसी समस्याएं आम बात हैं। सर्दियों के मौसम में हमें अपने खान-पान का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है। ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दियों में देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन सर्दियों में करना चाहिए।

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं। उन्हीं चीजों में से एक खजूर है। खजूर यह एक तरह का ड्राई फ्रूट है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इतना ही नहीं बल्कि खजूर का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियां भी दूर रहती हैं। सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन करना बहुत ज्यादा फायदेमंद माना गया है। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है।

सर्दियों के मौसम में अगर खजूर का सेवन किया जाए तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि इससे इम्युनिटी भी मजबूत बनती है। आज हम आपको सर्दियों में खजूर खाने के फायदे क्या क्या है? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

खजूर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन किया जाए तो इससे हमें कई फायदे मिलते हैं। खजूर में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन फाइबर और पोटेशियम की मात्रा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। अगर नियमित रूप से खजूर का सेवन किया जाए तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है जिससे बहुत सी बीमारियां दूर रहती हैं। आप एक गिलास दूध में पांच से छह खजूर मिला लीजिए। इसके साथ ही आप 5 काली मिर्च, 1 इलायची और एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। आपको इसका सेवन रात को सोने से पहले करना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो सर्दी, जुकाम जैसे परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पाचन रखे दुरुस्त

अगर आप सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपका पाचन हमेशा दुरुस्त रहता है। अगर किसी व्यक्ति को कब्ज और गैस जैसी समस्या है तो उनको रोजाना सुबह के समय 3 से 4 खजूर को भिगोकर जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन प्रिया अच्छी हो जाती है और आपकी समस्या भी दूर हो जाएगी।

गठिया में फायदेमंद है खजूर

अगर कोई गठिया-बाय का मरीज है तो ऐसे में एक कप गर्म दूध में एक चम्मच गाय का घी और पिसा हुआ एक चम्मच खजूर मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में करता है मदद

आपको बता दें कि खजूर में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और सेलेनियम की मात्रा बहुत अच्छी पाई जाती है। यह तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं। अगर किसी व्यक्ति को हड्डियों से जुड़ी हुई परेशानियां हैं, तो ऐसी स्थिति में उन लोगों को रोजाना भीगे हुए खजूर जरूर खाने चाहिए। इससे हड्डियों से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

डायबिटीज रोगियों के लिए है फायदेमंद

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उनके लिए खजूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साल 2011 के एक अध्ययन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को खाना चाहिए। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद ही कम होता है। इसी वजह से डायबिटीज के मरीजों को एक दिन में 1 से 3 खजूर का सेवन करना चाहिए।