अपनी डाइट में करें इन खास चीजों को शामिल, बुढ़ापे में हड्डियां नहीं होंगी कमजोर

शरीर को स्वस्थ बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। अगर हम अपने शरीर को स्वस्थ रखेंगे तो इससे हमारा जीवन भी बहुत ही बेहतर तरीके से व्यतीत होगा और हम अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आजकल के समय में देखा गया है कि व्यस्त जीवनशैली के कारण व्यक्ति को किसी ना किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां लगी रहती है। इसका मुख्य कारण यह है कि व्यक्ति अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता है और कुछ भी उल्टा सीधा खा लेता है, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

आपको बता दें कि अगर हमारा खान-पान ठीक नहीं है तो इसके कारण हमारे शरीर को बहुत सी बीमारियां अपने घेरे में ले लेती हैं। इसके अलावा हमारी हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। हड्डियां हमारे शरीर का आधार हैं, जो शरीर को सहारा देने का कार्य करती हैं। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना बहुत ही जरूरी है।

बचपन से, किशोरावस्था और वयस्क होने के पश्चात शुरुआती कुछ सालों तक हड्डियों में मिनरल्स जमा होता रहता है लेकिन 30 की उम्र पार करने के बाद हड्डियां इन मिलनस को खोना आरंभ कर देती हैं। ऐसी स्थिति में कम उम्र से ही अपनी डाइट में कुछ चीजों का शामिल करना बहुत ही जरूरी है ताकि हमारी हड्डियां जीवन भर स्वस्थ और मजबूत बनी रह सकें।

अगर किसी व्यक्ति की हड्डियां कमजोर हैं तो इसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस और रिकेट्स जैसी बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। इतना ही नहीं बल्कि अगर हल्की सी भी चोट लग जाती है तो इसके कारण हड्डी टूटने का खतरा अधिक होता है। इसी वजह से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना बहुत ही जरूरी है. इसके लिए आप पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम ले और विटामिन डी भी लेना आवश्यक है।

मजबूत हड्डियों के लिए दही का करें सेवन

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए दही का सेवन जरूर करें। आपको बता दें कि दही, कैल्शियम और विटामिन डी दोनों का ही बेहतर स्रोत माना जाता है। अगर दही का सेवन किया जाए तो इससे हड्डियों की स्वस्थ और बेहतर ग्रोथ होती है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का रोजाना करें सेवन

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल जरूर कीजिए। आपको बता दें कि एक कप पालक में आपकी रोजाना की आवश्यकता का करीब 25% कैल्शियम होता है। इसके अलावा पालक में आयरन और विटामिन ए भी पाया जाता है जो हमारे रक्त को बनाने के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

प्रोटीन से भरपूर चीजों का करें सेवन

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए कैल्शियम के अलावा प्रोटीन का होना भी बहुत ही आवश्यक है। आपको बता दें कि हड्डियां 50% प्रोटीन से बनी होती हैं। यदि हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होने लगती है तो इसके कारण कैल्शियम का अवशोषण भी कम होने लगता है, जिसके कारण हड्डी टूटने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए आप अपनी डाइट में पनीर, दूध, ब्रोकली, बादाम जैसी चीजों को शामिल जरूर कीजिए।

अंडा हड्डियों के लिए है फायदेमंद

अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। जी हां, अगर आप अंडे का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है। आपको बता दें कि अंडे में विटामिन डी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाती हैं।