बेटी वामिका को पहले बर्थडे पर विराट कोहली देंगे खास तोहफा, गवाह बनेंगे करोड़ों खेल प्रेमी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भला कौन नहीं जानता। यह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। यह होनहार क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। विराट कोहली ने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा से शादी की है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ग्लैमर वर्ल्ड में पॉवर कपल्स में से एक है और यह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रिलेशनशिप में काफी वक्त रहे जिसके बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया। इनकी शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। जब इनकी शादी की तस्वीरें सामने आई तो सब आश्चर्यचकित रह गए थे। शादी के बाद 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बेटी वामिका के माता-पिता बने।

बता दें कि 11 जनवरी 2022 का दिन विराट कोहली के लिए बेहद खास रहने वाला है। जी हां, एक तो इस दिन उनकी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन है। ऐसे में सभी की निगाहें इसी पर रहने वाली हैं, कि विराट कोहली अपनी बेटी को पहले जन्मदिन पर क्या तोहफा देने वाले है? तो आपको बता दें कि विराट कोहली बेटी वामिका का जन्मदिन बहुत खास बनाने वाले हैं।

दरअसल, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने भारतीय दौरे का नया शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 11 जनवरी से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला केपटाउन में खेला जाने वाला है। विराट कोहली के करियर की बात करें तो कोहली अब तक टीम इंडिया के लिए 97 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वह दक्षिण अफ्रीका टूर पर अपने करियर का 100वां मैच खेलने वाले हैं।

करोड़ों फैंस उन्हें इस दिन टीवी और मैदान पर चीयर करेंगे यानी कि वामिका का जन्मदिन भी बहुत खास होने वाला है। विराट कोहली मैच में बड़ी पारी खेल कर इस मुकाबले को यादगार बनाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 97 टेस्ट खेले। उन्होंने 27 शतक और 27 अर्धशतक जड़े यानी उन्होंने 54 बार 50 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है।

अगर हम विराट कोहली की सबसे बड़ी पारी की बात करें तो उन्होंने नाबाद 254 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। आपको बता दें कि विराट कोहली अब तक टेस्ट में तिहरा शतक लगाने में सफल नहीं हो पाए। औसतन 51 का है परंतु 2019 के पश्चात इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए। ऐसी स्थिति में विराट कोहली अफ्रीका दौरे को यादगार बनाने की कोशिश करते हुए नजर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम अब तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। अब सबकी निगाहें नए कोच राहुल द्रविड़ पर रहने वाली है। विराट कोहली साउथ अफ्रीका में टेस्ट की 10 पारियों में 58 की औसत से 558 रन बना चुके हैं। दो शतक और दो अर्धशतक उन्होंने जड़ा। विराट कोहली साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर हैं। सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर (1161) ने बनाए हैं। वहीं अगर हम दूसरे स्थान की बात करें तो यहां पर द्रविड़ (624) का नाम आता है यानी कि अब विराट कोहली हो सकता है कि उन्हें पीछे छोड़ दें।