किसी ने क्रिकेट पिच पर तो किसी ने बोट पर किया था अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज , बेहद दिलचस्प है इन इंडियन क्रिकेटर्स की लवस्टोरी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की तरह ही हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी अक्सर ही  अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं बंद करना पड़ता है और वही हमारे इंडियन क्रिकेट टीम में ऐसे खिलाड़ी मौजूद है   जिनकी  प्रेम कहानी बेहद ही दिलचस्प है और  इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है |वही ये  खिलाड़ी अपने लव लाइफ की वजह से अक्सर ही सुर्ख़ियों में बने रहते हैं और आज के अपने इस लेख में हम आपको  इंडियन क्रिकेट टीम के  कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद ही  खास अंदाज में प्रपोज किया था तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है

हार्दिक पांड्या

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है और इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्तांकोविक के साथ साल 2020 में शादी रचाई है और वही  हार्दिक पांड्या और नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है और हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा को बेहद ही फिल्मी अंदाज में बोट पर  शादी के लिए प्रपोज किया था और इन दोनों की लव स्टोरी  काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई थी|

महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर है और वही महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी है और महेंद्र सिंह धोनी ने  साक्षी को  वैलेंटाइन डे के खास मौके पर ऑस्ट्रेलिया में शादी के लिए प्रपोज किया था और वही  अपने इस प्रपोजल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से कहा था कि मेरी जिंदगी क्रिकेट किट की तरह ही छोटी सी है और वही अपने इस प्रपोजल के बारे में खुद महेंद्र सिंह धोनी ने एक शो के दौरान बताया था|

रोहित शर्मा

इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जोकि हिटमैन के नाम से भी बेहद मशहूर है और वही जिस क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित शर्मा ने क्रिकेट खेलना सीखा था उसी क्रिकेट के मैदान में रोहित शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड  रितिका साजदेह को  शादी के लिए प्रपोज भी किया था | बता दे रोहित शर्मा ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में रितिका साजदेह को बेहद ही शानदार तरीके से प्रपोज किया था और साल 2015 में इन दोनों ने हसदी रचाई थी |

जहीर खान

इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान की  लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी है और जहीर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड सागरिका को आईपीएल के दसवें संस्करण के दौरान बेहद ही फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था  और इसी सीजन के दौरान इन दोनों ने  इंगेजमेंट भी कर ली थी|

हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के  दिग्गज  खिलाड़ी हरभजन सिंह  और गीता बसरा  हाल ही में दूसरी बार एक बेटे के माता-पिता बने हैं  और वही इन दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है | बता दे  हरभजन सिंह ने भी गीता बसरा को आईपीएल के दौरान ही  बेहद फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था और तकरीबन 8 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी रचाई थी और आज इनकी जोड़ी खेल जगत की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक मानी जाती है|