विश्वभर में अपना नाम बनाने वाले इन क्रिकेटरों की बचपन की तस्वीरें वायरल, देखते हैं इनमें से कितनों को पहचान पाएंगे आप?

क्रिकेट आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। क्रिकेट के खेल को कई देशों में धर्म की तरह पूजते हैं। कई खेलों की तरह इंग्लैंड को ही इस खेल का जन्मदाता माना जाता है। लेकिन इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि इस खेल को जन्मदाता ने एक बार भी विश्व कप जीतने में कामयाबी नहीं पाई है।

दुनिया भर में क्रिकेट के खेल को चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है और दिन पर दिन क्रिकेट के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ती ही जा रही है। चाहे बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई क्रिकेट बहुत पसंद करता है। वही ऐसे कई क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने खेल से दुनिया भर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

भारत के कई क्रिकेटरों ने दुनियाभर में अपने खेल से अच्छा खासा नाम कमाया है। इनमें से कुछ का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा, तो कुछ ने अच्छा खासा बचपन बिताया। आज हम आपको विश्वभर में अपना नाम बनाने वाले ऐसे ही क्रिकेटरों की बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। देखते हैं कि आप बचपन की इन तस्वीरों में से कितनों को पहचान पाते हैं।

गॉड ऑफ क्रिकेट

खेल जगत में क्रिकेट के बादशाह और जाने-माने खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आज तक सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इन्हे चाहने वाले इन्हें क्रिकेट की दुनिया का भगवान कहते हैं। इन्हें चाहने वाले देश-विदेश में फैले हुए हैं। शायद ही क्रिकेट खेलने वाले किसी देश में इनसे अपरिचित कोई हो सकता है। सचिन को “गॉड ऑफ क्रिकेट” भी कहा जाता है। कई दिग्गज ऐसे हैं, जो सचिन को आइडल मानकर इस खेल में आए और अपनी पहचान बनाई है।

सिक्सर किंग युवी

जो क्रिकेट से प्यार करता है वह युवराज सिंह को जानता है। इसके साथ ही जो लोग क्रिकेट में ही देखते हैं वह भी युवराज सिंह को अच्छी तरह से जानते हैं। युवराज सिंह एक ऐसे बड़े क्रिकेटर हैं, जो अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इन्होने अपने दमदार खेल प्रदर्शन से ना केवल क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया था बल्कि इसके साथ मैदान में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने फैंस के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह हैं। युवराज ने कई साल तक भारत का प्रतिनिधित्व किया और कई अहम मैचों में अकेले के दम पर जीत दिलाई।

‘चीकू’ की बचपन की तस्वीर

यह बचपन की तस्वीर टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज, पूर्व कप्तान विराट कोहली की है। विराट कोहली को “चीकू” भी कहा जाता है। मौजूदा समय में विराट कोहली की गिनती सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है।

‘द वॉल’ की बचपन की तस्वीर

इस तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ बचपन में काफी क्यूट लगते थे। उनकी यह बचपन की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ को “द वॉल” भी कहा जाता है। जब यह मैदान पर जम जाते थे, तो उनका विकेट लेने में किसी भी गेंदबाज के पसीने तक छूट जाते थे।

मुल्तान का सुल्तान

दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले वीरेंद्र सहवाग को “मुल्तान का सुल्तान” भी कहा जाता है। यह भारत के आक्रामक ओपनरों में शुमार हैं। यह तस्वीर वीरेंद्र सहवाग के बचपन की है।

टीम इंडिया के कप्तान हैं ये

यह तस्वीर रोहित शर्मा के बचपन की है। आपको बता दें कि 15 साल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की तैयारियों में भारतीय टीम जुटी हुई है। टीम की कमान रोहित शर्मा के पास ही है। वही आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी रोहित शर्मा ही संभालते हैं।

ये हैं BCCI चीफ

ऐसे यह बचपन की तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली की है। गांगुली फिलहाल बीसीसीआई की टॉप पोस्ट पर हैं। इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।