गजब का टैलेंट! एक ही समय पर दोनों हाथ से 11 तरह से लिख लेती है ये लड़की, हुनर देख दुनिया है दंग

अगर हम आपसे एक सवाल पूछे कि क्या कभी आपने अपने दोनों हाथों से एक स्थान एक बार में दो अलग-अलग काम करने का प्रयास किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करिएगा। आपको यह खुद समझ आ जाएगा कि कितना मुश्किल काम होता है दोनों हाथों का एक साथ अलग डायरेक्शन में काम करना। लेकिन इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग रहते हैं, जो कुछ ऐसे कारनामे कर दिखाते हैं, जिसे देखने वाला भी आश्चर्यचकित हो जाता है। आपने कई लोगों को देखा होगा जो दाएं और बाएं दोनों हाथ से लिख लेते हैं।

लेकिन एक ही वक्त पर दोनों हाथों से लिखने वाले लोग को शायद ही आपने देखा होगा। जी हां, अगर कोई दोनों हाथ से लिखने में निपुण होता है, तो लोग आश्चर्य व्यक्त करते हैं। लेकिन आपने क्या कभी किसी को दोनों हाथों से एक ही वक्त में 11 तरह से लिखते हुए देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने हाथों से ऐसा हुनर दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। जी हां, भारत की एक लड़की अपने दोनों हाथ से 11 अलग अलग तरीके से लिख लेती है। उसकी स्पीड देखने वाला हर व्यक्ति हैरत में पड़ गया।

एक ही समय पर दोनों हाथ से 11 तरह से लिखने का रिकॉर्ड

आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बता रहे हैं, उसका नाम आदी स्वरूपा (Aadi Swaroopa) है, जिनकी आयु 17 साल है। मैंगलुरु की रहने वाली भारतीय लड़की आदी स्वरूपा ने अपने इस हुनर से दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। यह एक ही समय में अपने दाएं और बाएं दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हुए लिख सकती है और वह भी 11 अलग-अलग तरीकों से।

इतना ही नहीं बल्कि आपको यह जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि वह आंखों पर पट्टी बांधकर भी लिख सकती है। आदी स्वरूपा की दोनों हाथों से एक ही स्पीड से लिखने की कला को देखकर सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हो गए हैं। अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों में एक साथ लिखते हुए एक मिनट में 45 शब्दों को एक दिशा में लिखने की उनकी क्षमता के लिए उन्हें लता फाउंडेशन के विशेष विश्व रिकॉर्ड द्वारा मान्यता दी गई है।

आदी स्वरूपा एक मिनट में एक साथ दोनों हाथों से सबसे ज्यादा शब्द लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। आदि स्वरूपा ने अपने दोनों हाथों से लिखने की कला को लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई है। महज 17 वर्ष की आयु में आदि स्वरूपा ने ऐसा कर कारनामा कर दिखाया है कि वह पूरी दुनिया में छा गई हैं।

यहां देखें वीडियो


हाल ही में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर टेक इंथुजियासिस्ट रवि करकरा द्वारा साझा किया गया था। वीडियो को शेयर करते हुए रवि करकरा ने यह लिखा था कि “यह लड़की मैंगलोर की ‘आदि स्वरूपा’ है। वह दोनों हाथों से 11 अलग-अलग स्टाइल में लिख सकती हैं। उसके दिमाग के दोनों हिस्से एक ही समय पर काम करते हैं, जो लाखों में एक है। अद्भुत! इस स्किल को उभय-कौशल के रूप में जाना जाता है।”