इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, सोशल मीडिया पर छाई ये खूबसूरत तस्वीरें

टीवी का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल लोगों का सबसे लोकप्रिय शो है और टीआरपी के मामले में भी यह शो हमेशा से ही सबसे आगे रहा है। “इंडियन आइडल 12” (Indian Idol 12) में अपने शानदार गायकी से सभी जजों को प्रभावित करने वाले पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं इस सीजन दूसरे स्थान पर अरूणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) रहीं और सायली कांबले (Sayli Kamble) तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

“इंडियन आइडल 12” फेम सायली कांबले (Sayli Kamble) बहुत ही जल्द विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हां, सायली कांबले अपने बॉयफ्रेंड धवल से सगाई कर ली है। सायली कांबले और धवल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सायली कांबले (Sayli Kamble) अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने अपनी सगाई में बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। अगर हम उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो उनके हेयरस्टाइल ने तो उनके इस लुक में चार चांद लगा दिया था।

सायली कांबले ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सायली कांबले के हाथों में मेहंदी लगी हुई है और वह अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थामे हुए हैं। फोटो में सायली कांबले के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर सायली कांबले और धवल की सगाई की मनमोहक तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली सायली कांबले पर धवल भी खूब प्यार बरसाते हुए दिख रहे हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को देखकर काफी खुश हैं।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। सगाई के दौरान अंगूठी पहनाते समय ही धवल ने सभी के सामने सायली कांबले से फिल्मी अंदाज में अपने प्यार का इजहार कर दिया।

इंडियन आइडल 12 की लगभग पूरी टीम सायली कांबले की सगाई में बधाई देने के लिए पहुंची हुई थी परंतु इस दौरान पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल नजर नहीं आए थे। सायली कांबले की सगाई में नचिकेत लेले, निहाल ताउरो और अंजलि गायकवाड़ खूब धमाल मचाते हुए नजर आए।

आपको बता दें कि इंडियन आइडल 12 सेकंड रनर-अप रहीं सायली कांबले और धवल एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। जब इंडियन आईडल 12 खत्म हुआ था तो तभी सायली कांबले (Sayli Kamble) ने विवाह करने का निर्णय ले लिया था।

जब सगाई हो गई तो उसके बाद सायली कांबले के घरवालों ने एक पूजा करवाई, जिसमें सायली कांबले मराठी लुक में दिखाई दिन।

सायली कांबले (Sayli Kamble) ने पीले और लाल रंग की शेड वाली साड़ी पहनी हुई थी। जब फैंस ने उनका यह लुक देखा तो उन्होंने खूब तारीफ की।

धवल ने सायली कांबले को शादी के लिए कैसे प्रपोज किया था? इसकी झलक सायली कांबले ने अपने इंस्टाग्राम पर दिखा दी है। सायली कांबले की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और अब फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।