भारतीय मूल के शख्स को मिला 17,500 करोड़ रुपये का पैकेज, क्यों मिल रही है इतनी ज्यादा तनख्वाह? जानिए वजह

भारतीय मूल के ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने टैलेंट के दम पर दुनिया भर में अपना परचम लहरा रहे हैं। बहुत से भारतीय मूल के लोग विदेश की दिग्गज कंपनियों के सीईओ हैं। पिछले दिनों ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल चर्चा का विषय बने हुए थे परंतु अब एक और भारतीय मूल के व्यक्ति सुर्खियों में छाए हुए हैं। आज हम आपको जिस भारतीय मूल के व्यक्ति के बारे में बताने वाले हैं अगर आप उनका पैकेज सुनेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, इस शख्स को बैटरी बनाने वाली एक स्टार्टअप कंपनी ने सालाना 17,500 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। दुनिया भर के लोगों को इस शख्स के सैलरी पैकेज ने काफी हैरान कर दिया है।

दरअसल, हम आपको जिस भारतीय मूल के शख्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं उनका नाम जगदीप सिंह है, जो अपने सैलरी पैकेज की वजह से दुनिया भर के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं। आपको यह जानकर और अधिक आश्चर्य होगा कि जगदीप सिंह का पैकेज दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क को भी टक्कर देता है। जगदीप सिंह की सैलरी पैकेज के बारे में जानने के बाद दुनिया भर के दिग्गज कंपनियों के सीईओ भी हैरत में पड़ चुके हैं।

आपको बता दें कि जगदीप सिंह ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से एमबीए और University of Maryland College से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई भी की है। उन्हें 2.3 अरब डॉलर का पैकेज भी QuantumScape Corp की ओर से मिला है।

आपको बता दें कि अमेरिकी स्टार्टअप कंपनीQuantumScape Corp के सीईओ भारतीय मूल के जगदीप सिंह बने हैं और इस कंपनी के द्वारा जगदीप सिंह को इतना मोटा पैकेज ऑफर किया गया है कि शायद ही कोई इस बारे में सोच सकता है। जी हां, 17,500 करोड़ रुपए की मोटी रकम का पैकेज कंपनी ने इनको ऑफर में किया है। आपको बता दें कि एक साल पहले ही यह कंपनी अपने अस्तित्व में आई है। भारतीय मूल के जगदीप सिंह को इतने बड़े पैकेज की मंजूरी कंपनी के शेयरहोल्डर्स की सालाना बैठक में दी गई है।

अगर हम ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक देखें तो जगदीप सिंह QuantumScape Corp कंपनी के फाउंडर भी हैं। वह इससे पहले साल 2001 से साल 2009 तक Infinera के सीईओ भी रह चुके हैं। साल 2001 से पहले वह Lightera Networks, AirSoft जैसी कंपनियों के भी फाउंडर और सीईओ रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने QuantumScape Corp कंपनी की नींव साल 2010 में रखी।

आपको बता दें कि वॉक्सवैगन और बिल गेट्स के वेंचर फंड ने भी जगदीप सिंह की कंपनी में पैसा इन्वेस्ट किया है। अगर हम मौजूदा समय में उनकी कंपनी की वैल्यू देखें तो वह 50 अरब डॉल की है। बता दें अगली पीढ़ी की तकनीक पर उनकी यह कंपनी ध्यान दे रही है, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को दुनिया भर में अपनाया जा सके। जगदीप सिंह की यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों लिथियम-आयन बैटरी का सुरक्षित तथा सस्ता विकल्प लाने पर भी ध्यान दे रही है और लगातार इस पर काम जारी भी है।