बचपन से ही गॉर्जियस दिखती थीं श्रीदेवी, देखिए सदाबहार एक्ट्रेस की UNSEEN तस्वीरें

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का भी नाम शामिल है। भले ही श्रीदेवी अब हमारे बीच में नहीं रही हैं परंतु उन्हें सिनेमा प्रेमी कभी भूल नहीं पाएंगे। श्रीदेवी को पसंद करने वाले लोगों की संख्या दुनियाभर में बहुत ज्यादा है। जब श्रीदेवी की मृत्यु की खबर सामने आई थी तो पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में आ गया था। श्रीदेवी ने अपने काम से देश दुनिया में खास और बड़ी पहचान बनाई थी। श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा के साथ ही तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया था। बड़े पर्दे पर उन्होंने दशकों तक राज किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की अदाकारी के साथ ही दर्शक उनकी खूबसूरती और गजब के डांस के भी कायल रहे। श्रीदेवी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई और उन्होंने अपने लंबे और सफल करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी। इसी के दम पर वह हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार भी कहलाईं। आज हम आपको श्रीदेवी के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

श्रीदेवी के बचपन की अनदेखी तस्वीरें

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी के पिता का नाम अय्यप्पन यंगर और मां का नाम राजेश्वरी था। बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी होगी कि श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था।

श्रीदेवी अपने मम्मी-पापा के साथ।

ऐसा बताया जाता है कि श्रीदेवी की उम्र जब 4 साल की थी, तब से ही उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने “कंदन करुणई” नामक एक पौराणिक फिल्म में भगवान गुरुगन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा और अपने बेहतरीन अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया।

श्रीदेवी ने अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर मुख्य कलाकार के रूप में फ़िल्म ‘सोलहवां साल’ से की थी। श्रीदेवी ने भारत की पहली महिला सुपरस्टार का सफर भी तय किया। श्रीदेवी ने 80 और 90 के दशक में खूब लोकप्रियता हासिल की। इस दौरान उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। वहीं वह खुद भी एक दिग्गज अदाकारा कहलाईं।

आपको बता दें कि श्रीदेवी को स्टीवन स्पीलबर्ग की जुरासिक पार्क में एक रोल का भी प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था क्योंकि श्रीदेवी अपने करियर की बुलंदियों पर थीं और इस फिल्म में यह किरदार छोटा था।

जब अभिनेत्री श्रीदेवी को 103 डिग्री बुखार था, तो उस वक्त ब्लॉकबस्टर गाना “ना जाने कहां से आया है” शूट किया गया था।

श्रीदेवी और अनिल कपूर की ऑन-स्क्रीन सुपरहिट जोड़ी रही थी परंतु इसके बावजूद भी एक वक्त ऐसा भी आया था, जब अनिल कपूर के साथ फिल्म “बेटा” में काम करने के लिए श्रीदेवी ने मना कर दिया था।

इस बात की जानकारी बहुत कम ही लोगों को होगी कि श्रीदेवी ने चांदनी, सदमा, गरजना और क्षण क्षणम जैसी फिल्मों में कुछ गाने भी गाए थे।

आपको बता दें कि श्रीदेवी ने अपने गजब के काम के चलते एक-दो नहीं बल्कि कुल 5 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। इसके अलावा इस दिग्गज और सदाबहार अभिनेत्री को भारत सरकार ने पद्मश्री जैसे बड़े और खास पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

आपको बता दें कि श्रीदेवी ने साल 1996 में फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी रचाई थी और कपल की दो बेटियां हैं, जिनका नाम एक्ट्रेस जाह्नवी कपूरऔर खुशी कपूर है। श्रीदेवी देवी अब हमारे बीच में नहीं रहीं। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। ऐसा बताया जाता है कि बाथटब में फिसलने से श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु की वजह एक्सीडेंट बताई गई थी।