इन दिनों क्या कर रहे हैं सिनेमा के ‘थलाइवा’ रजनीकांत, जानिए एक्टर की लाइफ की इनसाइड स्टोरी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिल की धनकड़ कहे जाने वाले थलाइवा यानी रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बीते 5 दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे रजनीकांत का सुपरस्टार बनने तक का सफर इतना आसान नहीं था। कुली से सिनेमा का भगवान बनने का सफर रजनीकांत के लिए काफी स्ट्रगलभरा रहा। लेकिन आज रजनीकांत एक सुपरस्टार हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी। रजनीकांत का नाम भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाने वाले लोगों की में आता है। आज आपको रजनीकांत के आलीशान घर की कुछ तस्वीरों से रूबरू करवाएंगे जो आपने शायद ही देखी हों।

कुली से बने सुपरस्टार-

आपको बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले रजनीकांत ने कुली से लेकर कंडक्टर तक की नौकरी की है। आज रजनीकांत के पास करोड़ों की संपत्ति है। चेन्नई में रजनीकांत का आलीशान बंगला है। जहां वो अपने परिवार के साथ राजा महाराजाओं की तरह जीते हैं।  67 साल की उम्र में भी रजनीकांत फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं और फैंस को बखूबी एंटरनेटमेंट करते हैं।

घर के अंदर की रॉयलटी-

रजनीकांत ने अपने आलीशान बंगले में हर छोटी-बड़ी चीज पर अच्छे से गौर किया है। पारंपरिक और क्लासिक चीजों का इस्तेमाल भी काफी अच्छे तरीके से किया गया है। वहीं घर की एंट्री से लेकर घर के गार्डन भी बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। हाल ही  में रजनीकांत की बेटी सौन्दर्य ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की  जिसमें रजनीकांत के आलीशान बंगले की झलक देखने को मिली।

बता दें कि रजनीकांत का घर जितना बाहर से खूबसूरत है उतना ही अंदर से भी सुंदर दिखता है। घर के सजावट की बात करें तो भले ही रजनीकांत के घर के अंदर की सजावट सादगी भरी है लेकिन ये सादगी बेहद खूबसूरत है। इसके साथ ही घर के बाहर चारों ओर हरियाली देखने को मिलती है।

लोगों के लिए भगवान हैं रजनीकांत-

रजनीकांत का यह घर उनका एक सपना था, जिसे आज वह जी रहे हैं। वहीं थलाइवा अपने परिवार के साथ अक्सर घर में समय बिताते दिखाई देते हैं। रजनीकांत ने तमिल सिनेमा में बालचंद्र की फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ से एंट्री की थी। कन्नड़ नाटकों से अपने एक्टिंग की शुरूआत करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत को लोग आज भगवान की तरह पूजते हैं।

बॉलीवुड की बात करें तो रजनीकांत ने साल 1983 में हिन्दी फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने पहली बार हिंदी फिल्म अंधा कानून में काम  किया। इस फिल्म के बाद रजनीकांत ने सिर्फ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ीं और पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वहीं रजनीकांत को फिल्म जगत में अनेकों अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। रजनीकांत को उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मानों से भी नवाजा गया है। फिलहाल रजनीकांत इन दिनों ‘अन्नाती’ फिल्म पर काम कर रहे हैं।

बॉलीवुड से जुडे ऐसे ही दिलचस्प किस्सों को जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया तो इसे शेयर ज़रूर करें।