Site icon NamanBharat

MS धोनी ने जब उतारी क्रिस गेल की नकल, Video देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं कर पाएंगे कंट्रोल

आईपीएल के सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने मैदान में गंभीर नजर आते हैं उतने ही यह बेहद कूल हैं। अक्सर इनको मैदान में ही खिलाड़ियों के साथ मौज-मस्ती, हंसी-मजाक करते हुए देखा गया है। महेंद्र सिंह धोनी की बाकी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो पहले भी वायरल हो चुकी है। आपको बता दें कि बुधवार के दिन चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर की टीम आईपीएल में आमने-सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच से पहले ही बहुत बड़ी राहत मिल चुकी थी। लगातार तीन मैचों में हार का सामना करने के बाद इन्होंने शानदार जीत अपने नाम की। जी हां, पंजाब के खिलाफ 10 विकेट से जीत अपने नाम करके यह दोबारा लय में नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने जब पिछले मैच में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी तब मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेटर मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे थे। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

MS धोनी ने क्रिस गेल से मिलने से पहले उतारी उनकी नकल

जैसा कि आप सभी लोग इस वीडियो को देख सकते हैं इस वीडियो के अंदर महेंद्र सिंह धोनी क्रिस गेल से मिलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उससे पहले गौर करने वाली बात यह है कि मिलने से पहले महेंद्र सिंह धोनी क्रिस गेल के चलने की नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद के इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पंजाब के क्रिस गेल मैच के बाद एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे देखा जाए तो इन दोनों के बीच बेहद अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। जिस प्रकार से महेंद्र सिंह धोनी क्रिस गेल के अंदाज में चलकर उनके पास मिलने के लिए गए और वह यूनिवर्स बॉस से मिलकर काफी खुशी भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस गेल का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से मात देकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपनी छोटी-छोटी कमियों को दूर करके यह जीत हासिल की थी। इस शानदार जीत से चेन्नई ने यह साबित कर दिखाया है कि उसमें कितना दम है। महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने पहले बढ़िया फील्डिंग की, पंजाब की टीम को इन्होंने 178 रनों पर ही रोक दिया था। आपको बता दें कि धोनी ने अपनी टीम की एकतरफा जीत के बाद यह कहा था कि मुझे लगता है कि हमने छोटी-छोटी चीजों को सही किया। बल्लेबाजी से हमें जिस शुरुआत की जरूरत थी हमें वह शुरुआत मिली। उम्मीद करते हैं कि आगे आने वाले मैचों में दोहराने में सफल रहेंगे। धोनी ने कहा कि पंजाब की टीम को कम स्कोर पर रोकना बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तीन-चार मैच देखने के बाद मुझे लगा कि अगर आप उन्हें कम स्कोर पर रोकते हो तो उन पर दबाव डाल सकते हैं। पंजाब के खिलाफ धोनी ने शेन वॉटसन पर भरोसा बनाए रखा जिन्होंने 53 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शेन वॉटसन और डु प्लेसी के बीच 181 रनों की साझेदारी की सहायता से चेन्नई ने जीत हासिल की।

Exit mobile version