IPL 2020 से चेन्नई हुई बाहर, धोनी साक्षी का छलका दर्द, शेयर किया दिल छू लेने वाला मैसेज

आईपीएल 2020 का ये सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब साबित रहा है। शुरुआत से ही चेन्नई की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही थी। आईपीएल 2020 में तीन बार की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ। आपको बता दें कि चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 8 विकेट से हराया था परंतु इसके बावजूद भी चेन्नई प्लेऑफ से आउट हो गई है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स द्वारा मुंबई इंडियंस को मात देने के पश्चात प्लेऑफ में चेन्नई की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो गई। चेन्नई की टीम ने प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई, आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

भले ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके कारण फैंस भी काफी नाराज नजर आ रहे हैं परंतु फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी का साथ नहीं छोड़ा है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में ना पहुंचने पर अपने टि्वटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। धोनी की पत्नी साक्षी ने एक बेहद भावुक कर देने वाली कविता साझा किया है।

धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

CSK प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, जिसकी वजह से फैंस बेहद निराश हैं, लेकिन धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए चेन्नई को विजेता करार दिया है और उल्लेख किया है कि टीम हमेशा प्रशंसकों के दिलों में सुपर किंग रहेगी। धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा है कि “यह सिर्फ एक खेल है। तुम कुछ जीतते हो, तुम कुछ हार जाते हो। कई साल हमारी दिलचस्प जीत के साक्षी बने हैं और कुछ साल पीड़ा देने वाली हार के। एक का जश्न मना रहे हैं और दूसरे का दिल टूट रहा है। कुछ उचित प्रतिक्रिया दूसरों को नहीं। कुछ जीत, कुछ हार और दूसरों को याद आती है। यह सिर्फ एक खेल है। कई प्रचारक और विभिन्न प्रतिक्रियाएं भावनाओं को खेल कौशल के बहुत सारे को हरा नहीं करने दें। यह सिर्फ एक खेल है! नहीं!’ कोई हारना नहीं चाहता है, लेकिन सभी विजेता नहीं हो सकते! “जब नीचे मारा, स्तब्ध, मैदान से वापस चलना लंबा लग रहा है। जुबली की आवाज़ और आहें दर्द में जोड़ देती हैं, आंतरिक शक्ति नियंत्रण में ले जाती है यह सब सिर्फ एक खेल है !! आप विजेता थे, तो आप अब विजेता हैं! सच्ची योद्धाओं का जन्म हुआ है!’ लड़ने के लिए के रूप में वे हमेशा हमारे दिल में और हमारे मन में सुपर किंग होंगे।”

मैच प्रजेंटेशन में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के खिलाफ मैच खत्म होने तक चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई थी। उस वक्त मैच प्रजेंटेशन में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि “मुझे लगता है कि यह हमारे परफेक्ट मैचों में से एक। हर कुछ प्लान के मुताबिक गया। हमने अपने प्लान को भी अच्छे से लागू किया। हम लगातार विकेट लेते रहे और उन्हें ऐसे टोटल पर रोक दिया, जो पार स्कोर से कम था।” महेंद्र सिंह धोनी ने आगे कहा था कि विकट थोड़ी धीमी थी। हमारे स्पिनरों ने अच्छा काम किया। हम बल्लेबाजी में ज्यादा निरंतर नहीं रहे। आज हमें शुरुआत भी अच्छी मिली।”