क्या धोनी एक बार फिर से बन गए हैं ‘पापा’? साक्षी की प्रेगनेंसी की ख़बर हुई सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है उनके फैंस की संख्या लाखों में है. साक्षी धोनी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी है. एमएस धोनी के साथ विवाह रचाने के बाद साक्षी धोनी भी खूब चर्चा में छाई रहती है. आज हम आपको अपनी पोस्ट के जरिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी धोनी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं.

जानकारी के लिए आप सभी लोगों को बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का जन्म 19 नवंबर साल 1988 में भारत के गुवाहाटी शहर में हुआ था. गुवाहाटी शहर असम राज्य में स्थित है. साक्षी के पिता का नाम आर के सिंह और माता का नाम शीला सिंह है उनके एक छोटे भाई भी है जिसका नाम अक्षय है. साक्षी धोनी का पालन पोषण उत्तराखंड और देहरादून में हुआ. अब वह अपनी जिंदगी के 33 साल पूरे कर चुकी है और अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही है. इन दिनों क्रिकेटर की पत्नी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है सोशल मीडिया पर एक खबर ने इन दिनों खूब तूल पकड़ा है बताया जा रहा है कि साक्षी धोनी एक बार फिर से मां बनने जा रही है.

क्या फिर से मां बनने जा रही है साक्षी?

गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैल रही है कि साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं. हालांकि किए जा रहे इन दावों पर जोड़ी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन कहा यह जा रहा है कि जल्द ही साक्षी धोनी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. हालांकि यह बात कितनी सच है और कितनी झूठ इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर यह खबर चारों तरफ फैली हुई है कि जल्द ही जोड़ी अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही है.

नहीं की इस बात की अधिकारिक पुष्टि

जानकारी के लिए आप सभी लोगों को बता दें कि 2015 में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पति व कर्तव्य को पीछे छोड़ते हुए रास्ते कर्तव्य को निभाया था जी हां उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी साक्षी धोनी के साथ जाने से साफ मना कर दिया था और खेल के मैदान में अच्छा प्रदर्शन दिखाया था. जिसके बाद से ही क्रिकेटर की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ. इस जोड़ी ने 6 फरवरी 2015 में अपनी बेटी जीवा का स्वागत किया था. जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि महेंद्र सिंह की बेटी जीवा के इस दुनिया में आने की खबर सबसे पहले सुरेश रैना द्वारा दी गई थी. लेकिन अब जोड़ी के चाहने वाले कयास लगा रहे हैं कि जल्दी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. हालांकि साक्षी धोनी ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दिनों क्रिकेटर की पत्नी अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रही है. जिसके चलते उनका वजन बढ़ गया है.