Site icon NamanBharat

शादी के 9 महीने बाद मां बनने वाली हैं श्रद्धा आर्या? एक्ट्रेस ने शेयर किया ये वीडियो

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रद्धा आर्या को लोग काफी पसंद करते हैं। टीवी का मशहूर धारावाहिक “कुंडली भाग्य” में “प्रीता” का किरदार निभाती नजर आईं श्रद्धा आर्या अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर घर-घर दर्शकों के बीच अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। यह सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। श्रद्धा आर्या ने पर्दे पर निभाए गए अपने किरदार के दम पर आज काफी लोकप्रियता हासिल की है और मौजूदा समय में उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए आए दिन मजेदार वीडियो और रील्स साझा करती रहती हैं। इसी बीच आपको बता दें कि “कुंडली भाग्य” की प्रीता यानी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या के घर बहुत ही जल्द नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, शादी के 9 महीने बाद श्रद्धा आर्या ने अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई।

दरअसल, श्रद्धा आर्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शीशे के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद ही लोग अभिनेत्री को बधाई देने लगे। अगर आप भी श्रद्धा आर्या के इस वीडियो को देखने के बाद यह सोच रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं? तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

क्या प्रेग्नेंट हैं श्रद्धा आर्या?

आपको बता दें कि अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनका बेबी बंप नजर आ रहा है और वह अपने बेबी बंब को बड़े ही प्यार से सहला रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शीशे के सामने खड़ी हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

अगर आप वीडियो को आगे देखेंगे, तो श्रद्धा आर्या अपने पेट पर हाथ मारती हैं और पेट अंदर कर लेती हैं। यह देखकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो से यह साफ है कि श्रद्धा आर्या प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि उन्होंने पेट को फुला रखा था।

वीडियो हो रहा वायरल

अभिनेत्री श्रद्धा आर्या के द्वारा शेयर किया गया यह यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह मजेदार वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में यह लिखा है कि “नहीं मैं फैट नहीं हूं, मैं ब्लोटेड हूं।” अभिनेत्री की इस हरकत को देखकर फैंस खूब इंजॉय कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा आर्या ने साल 2021 में नेवी अफसर राहुल से की थी शादी

आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या ने साल 2021 में नेवी अफसर राहुल नागल से शादी की थी। दोनों ने दिल्ली में अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए थे। अगर हम अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें, तो श्रद्धा आर्या टीवी सीरियल “कुंडली भाग्य” में “प्रीता अरोड़ा” की भूमिका निभा रही हैं। यह शो सुर्खियों में बना रहता है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version