सर्दियों में नकली गुड़ का सेवन करने से हो सकती है शारीरिक हानियाँ, ऐसे करें असली गुड की परख

हमारे देश में इन दिनों सर्दियों का मौसम जोर पकड़ चूका है| और सर्दियां आते ही हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में और आदतों में भी कई छोटे बड़े बदलाव जरूर आते हैं| इनमे कुछ हमारी सेहत तो कुछ हमारी आदतों से जुड़े होते हैं| और कई बार तो ऐसा भी देखा जाता है के मौसम बिगड़ने के साथ कई लोग अपनी आदतों में भी बदलाव लाते हैं जो के कई बार उनके खानपान से भी जुडी होती है|

और इन्ही में से एक है सर्दियों में गुड़ का सेवन करना| क्योंकि सर्दियों के मौसम को लेकर अक्सर ऐसा कहा जाता है के इस मौसम में गुड़ का सेवन किसी जड़ी बूटी के समान है| और अगर बात करें गुड़ के कुछ सबसे मुख्य फायदों की तो इससे सर्दी खासी और गले की दिकतों से निजात दिलाने से लेकर स्किन प्रोब्लम्स तक से मुक्ति मिल सकती है|

और क्योंकि गुड़ के सेवन से ऐसे कई अन्य लाभकारी परिणाम देखने को मिलते हैं इसलिए अब बाजारों में भी गुड़ मिलने लगा है और इसकी खपत भी काफी अधिक है| ऐसे में कई बार इसके भी चांसेस रहते है के जो गुड़ आप खरीद रहे है वो असली न होकर मिलावटी हो| और क्योंकि इसके बारे में लोगों को कम जानकारी भी होती है इसलिए असली और नकली गुड़ की पहचान करना भी लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है|

ऐसे में हम आपको आज अपनी इस पोस्ट के जरिये असली और नकली गुड़ की पहचान करने के तरीके बताने जा रहे हैं| यह बात तो हम सभी जानते हैं के गुड़ बनाने के लिए बड़े बड़े कड़ाहो में गन्ने के रस को उबलना पड़ता है और इसे तबतक उबाला जाता है जब तक के इसमें से अधिक से अधिक पानी खत्म न हो जाए| और इसी दौरान कुछ बदलाव होते हैं जिससे गन्ने का रंग पीले और हरे रंग से बदलकर राल ता भूरा सा हो जाता है|

पर अगर आप बाज़ार में गुड़ लेने जाते हैं और गुड़ आपको सफेद, हल्का पीला या कुछ चमकदार लाल रंग सा दीखता है तो यह गुड़ सही नही होता है क्योंकि इसे बनाने में रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है| ओसे में आप अगर इस गुड़ को चेक करना चाहे तो सबसे पहले यह गुड़ आप पानी में मिला दें और इसे घुलने के लिए थोडा वक्त दे दें| इससे आपको बर्तन के तल पर गुड़ के घुलने के बाद मिलावटी पदार्थों के कण देखने को मिलेंगे| क्योंकि जो गुड़ शुद्ध होता है वो पूरी तरह से पानी में घुल जाता है|

गुड़ के फायदे

अक्सर ऐसा कहा जाता है के चीनी की जगह अगर आप गुड़ को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लाते हैं तो यह आपके लिए सर्वोत्तम रहने वाला है| क्योंकि गुड़ अगर शुद्ध हो तो यह शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है| साथ ही गुड़ में शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के भी गुण होते हैं जिससे आपके शरीर की तमाम दिक्कते सही हो जाती है|

साथ ही गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी, जिंक और प्रोटीन जैसे तत्व प्रचुर मात्र में पाए जाते हैं|