मुंबई की सड़कों पर जब ईशा अम्बानी भूल गयी थी घर का रास्ता ,सड़क किनारे बैठकर घंटों बहाया था आंसू

देश के टॉप और सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी की लाइफ स्टाइल के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है |वही मुकेश अम्बानी का पूरा  परिवार भी अक्सर ही सुर्ख़ियों में बना रहता है  और कई मीडिया इंटरव्यू में मुकेश अम्बानी और उनकी पत्नी नीता अम्बानी परिवार से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी शेयर  रहते है जिसे जानकर लोगो को हैरानी भी होती रहती है |बता दे हाल ही नीता अम्बानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा अम्बानी से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प  किस्सा मीडिया के एक एक इंटरव्यू में शेयर किया था  की किस तरह से उनकी बेटी एक बार मुंबई की सड़कों पर रास्ता भटक गयी थी और जिस वजह से वे काफी डर गयी और फूट फूट कर रोने लगी थी  तो आइये जानते है क्या थी इसकी वजह और ऐसा कब हुआ था जब  ईशा अम्बानी  मुम्बई की सडकों पर रास्ता भटक गयी थी

आपको बता दे नीता अम्बानी को बचपन से नृत्य का काफी शौक है और वे एक अच्छी डांसर भी है और एक माँ होने के नाते नीता अम्बानी यही चाहती थी की जिस तरह से वे डांस की शौक़ीन है वैसे ही उनकी बेटी ईशा भी नृत्य कला सीखे जिसके लिए नीता अम्बानी ने ईशा अम्बानी को एक डांस क्लास में भर्ती करवाया था जहाँ पर वे डांस सिखने जाया करती थी पर नीता अम्बानी को भी शायद ये पता न रहा होगा की ईशा के साथ इसी डांस की वजह से ऐसा भी कोई हादसा हो जायेगा जिससे हमेशा  के लिए वे डांस से दूरी ही बना लेंगी|

दरअसल एक बार जब ईशा अम्बानी की उम्र  5 से 6 की थी तब वे अपनी माँ के कहने पर डांस सिखने के लिए घर से अकेले ही डांस क्लास के लिए निकला गयी क्योंकि हर रोज ईशा  के साथ कोई न कोई जाता था पर उस दिन नीता ने सोचा की ईशा अकेले जाएगी तभी ये रास्ता जान पायेगी इस वजह से ईशा अम्बानी को घर से अकेले जाने को बोल दिया गया और जब ईशा अम्बानी डांस क्लास के लिए घर से अकेली निकली तब वे कुछ दूर जाने के बाद रास्ता भटक गयी उन्हें समझ में नहीं आय की उन्हें किधर जाना है और इस वजह से ईशा अम्बानी बेहद डर गयी थी और सडक के किनारे बैठकर खूब जोर जोर से रोने लगी  |

बता दे उस दिन  ईशा  के मन में एक ही डर बैठ गया की अब वे अपने घर दोबारा कैसे जा पाएंगी और फिर उसी दिन से ईशा ने ये फैसला किया की वे अब कभी भी डांस सिखने नही जाएँगी और घर से अकेली बहार भी कभी नहीं निकलेंगी |वो दिन ईशा अम्बानी के डांस का अंतिम  दिन बन गया  और वे कभी डांस सिखने नहीं गयी |बता दे आज भी ईशा अम्बानी कोई भी काम अपनी माँ नीता अम्बानी से पूछे बिना नहीं करती है |

वही ईशा अम्बानी की शादी पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद  पिरामल के साथ हुई है और जब आनंद पिरामल ने पहली बार ईशा अम्बानी को शादी के लिए प्रोपोस किया था तब ईशा का जवाब था की वे अपनी माँ नीता अम्बानी से  पूछने के बाद ही बतायेंगी की हां करना है या ना करना है और तब से ही आनंद पिरामल ईशा अम्बानी की इस आदत को लेकर उनका खूब मजाक बनाते है की ईशा तो अपनी माँ से पूछे बिना कुछ कर  नहीं  सकती |

बता दे ईशा और आनंद की शादी काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में थी और ये शादी साल की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है और ईशा और आनंद पिरामल की शादीशुदा जिंदगी बेहद खुशहाल है |