बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पति ज़ाहिर खान के घर जल्द दस्तक देने वाला है नन्हा मेहमान

बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी इंडस्ट्री और सेरिअल्स के कई नामी सितारे इस कोरोना काल में अपनी शादियाँ रचाते नजर आये है| साथ ही हमारी नजरों में कई ऐसे भी सितारे देखने को मिले हैं जिन्हें इस वक्त में संतान सुख की भी प्राप्ति हुई है| इनमे कुछ सबसे अधिक चर्चित जोड़ियों की बात करें तो हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा, जिन्होंने इसी वक्त में शादी भी रचाई और आज एक बच्चे के माता-पिता भी बन चुके हैं| वहीँ विराट कोहली और अनुष्का और बॉलीवुड की कुछ सबसे प्यारी जोड़ियों में शामिल सैफ अली खान और करीना कपूर नें भी नन्हे मेहमान के आगाज़ की खबरें फैन्स और चाहने वालो को दी हैं|

ऐसे में जहाँ बॉलीवुड से लेकर सीरियल जगत तक कई नमी सितारों नें शादियाँ रचाई है और कई जोड़ियों नें सन्तान की प्ताप्ती की है ऐसे में चाहने वालों और फैन्स के बीच काफी ख़ुशी का माहौल है| आज इसी सूची में एक और नाम का इजाफा हने जा रहा है जिसके बारे में हम आपको अपनी इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं| आपको आज हम एक ऐसी ही जोड़ी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनके चाहने वालों की भी कमी नही है|

बता दें के हाल ही में शादी के बंधन में बंधे जहीर खान और सागरिका घटगे जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं और अपने फैन्स तक अपने घर में आने वाले नन्हे मेहमान की खुशखबरी पहुंचाने वाले हैं| बताते चले के जहीर खान जहाँ एक तरफ भारत के काफी प्रसिद्द फ़ास्ट बॉलर्स की सूची में शुमार हैं वहीँ दूसरी तरफ पत्नी सागरिका भी पॉपुलैरिटी के मामले में पति से कम नही हैं| आज अपने बेहद ग्लैमरस लुक्स और दमदार एक्टिंग के चलते इनके भी लाखों की तादाद में चाहने वाले हैं|

बात करें अगर किसी पुख्ता जानकारी की तो अभी सागरिका या फिर जहीर दोनों ही की तरफ से अभी इस आने वाले बच्चे को लेकर किसी भी तरह की ऑफिसियल अनाउंसमेंट नही की गयी है| हालाँकि अगर बात करें इन खबरों के सूत्रों की तो सागरिका के प्रेग्नेंट होने की खबरें उनके कुछ करीबियों द्वारा बताई गयी है| साथ ही लोगों के कहने तो यहाँ तक भी हैं के दोनों पेरेंट्स अपने आने वाले नन्हे मेहमान के लिए काफी तैयारियों में भी लगे हुए हैं|

दरअसल बीते कुछ दिनों पहले जहीर नें अपना 42वां जन्मदिन मनाया था जिस मौके पर पत्नी सागरिका संग कई सारी तस्वीरें पोस्ट की थी और एक अनोखे स्टाइल में पति जहीर को बर्थडे विश किया था| और इन्ही सब के बीच सागरिका से जुडी एक और खबर ने जोर पकड़ लिया था जो इनकी प्रेगनेंसी से जुडी हुई थी| ऐसे में अब भी जहाँ एक त्स्फ़ कुछ करीबी लोगों का कहना है के दोनों जल्द ही माता पिता बनने वाले है| वहीँ दूसरी तरफ इन खबरों पर इनकी कोई प्रतिक्रिया देखने को नही मिली है|

बता दें के लम्बे वक्त से एक दुसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इन दोनों की यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधी थी| और अब जाकर इनका यह रिश्ता एक नये पड़ाव पर जाने वाला है|