“किसी एक्टर को डेट मत करना..” छोटी बहन ख़ुशी को जान्हवी कपूर ने क्यों दी ऐसी सलाह.. जाने वजह

बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है और इन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसके बाद जानवी कपूर ने अपने बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के बदौलत हर किसी का दिल जीता है| जानवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं|

वही इन दिनों जानवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई है और एक्ट्रेस लगातार अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही है| इसी बीच जानवी कपूर ने हाल ही में अपने एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान अपनी छोटी बहन खुशी कपूर को एक सलाह दिया है और उन्होंने कहा है कि वह कभी भी किसी फिल्मी एक्टर को डेट ना करें और जानवी कपूर ने अपनी बहन को ऐसी सलाह क्यों दी है इसके बारे में आइए जानते हैं विस्तार से|

बता दे जानवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था और वही अब जानवी कपूर के बाद उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं और वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली है|

वही जानवी भी अपनी बहन खुशी कपूर के डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड है और अभी हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जानवी कपूर से यह सवाल पूछा गया कि उनकी छोटी बहन खुशी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली है ऐसे में वह एक बड़ी बहन होने के नाते खुशी को क्या सलाह देंगी..?

वही जानवी कपूर के द्वारा अपनी छोटी बहन को दी गई है यह सलाह सभी को हैरान कर दिया क्योंकि जानवी कपूर खुद अपने एक को एक्टर को डेट कर चुकी है हालांकि इसके बावजूद भी जानवी कपूर नहीं चाहती की खुशी किसी एक्टर को डेट करें| इसके पीछे की वजह बताते हुए जानवी कपूर ने कहा कि,” मैं और खुशी जिस तरह की लड़कियां है, उसे देखते हुए मुझे लगता है यही बेहतर होगा।’

इसके अलावा जानवी कपूर ने खुशी को बड़ी बहन होने के नाते और भी बहुत सारी एडवाइज दी है और उन्होंने कहा कि फिल्मों में आने के बाद सबसे जरूरी बात अपने कीमत को पहचानने की जरूरत है और सोशल मीडिया पर हो रही बकवास पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए| जानवी कपूर ने कहा कि,” अपनी अहमियत को जानो क्योंकि आपको जो मिला है आप उससे भी ज्यादा डिजर्व करती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही बकवास और नेगेटिव कमेंट पर ध्यान देने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है”|

जानवी कपूर के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्दी अपनी अपकमिंग फिल्म मिली में नजर आने वाली है जो कि आने वाले 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| इसके अलावा जानवी कपूर वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में भी नजर आएंगी| वही खुशी कपूर डायरेक्टर जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म