बेटियों को वाशरूम में लॉक लगाने नहीं देती थीं श्रीदेवी, एक्ट्रेस के मन में रहता था ये एक डर

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के गिनती हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। भले ही श्रीदेवी आज हमारे बीच में नहीं रहीं परंतु उन्हें सिनेमा प्रेमी कभी भूल नहीं सकते। आज भी पूरी दुनिया में श्रीदेवी को पसंद करने वाले लोग मौजूद हैं और उनकी फिल्में देखते हैं। आज भी उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए लोग उन्हें याद करते हैं।

श्रीदेवी अब इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुकी हैं, लेकिन आज भी वह अपने गानों और फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने महज 8 वर्ष की आयु से ही अपनी जिंदगी फिल्मी दुनिया के नाम कर दी थी।

श्रीदेवी ने 54 साल तक 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनकी ज्यादातर फिल्में सुपर डुपर हिट साबित हुई। वहीं अगर हम श्रीदेवी की निजी जिंदगी की बात करें, तो श्रीदेवी और बोनी कपूर की 2 खूबसूरत बेटियां हैं, जिनका नाम जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर है। 24 फरवरी को श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी है। ऐसे में आज हम आपको श्रीदेवी से जुड़ा हुआ वो किस्सा बताने जा रहे हैं जो आपको भी हैरान कर देगा।

बेटियों को वाशरूम में कुंडी नहीं लगाने देती थीं श्रीदेवी

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। आज उनकी बेटी जान्हवी कपूर भी अपनी मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं। लेकिन क्या आपको इस बात का पता है कि श्रीदेवी अपनी बेटियों को वॉशरूम में कुंडी नहीं लगाने देती थीं। जी हां, जाह्ववी कपूर ने खुद एक मीडिया इंटरेक्शन में अपनी मां की इस आदत के बारे में खुलासा किया था कि हमारी अम्मा मुझे और मेरी बहन को वॉशरूम में कभी भी लॉक नहीं लगाने देती थीं।

जाह्ववी कपूर ने यह बताया था कि लॉक लगाने की तो बहुत दूर की बात है, उनके कमरे के वॉशरूम में लॉक भी नहीं था। जाह्ववी कपूर अपने घर के बारे में बात करते हुए बताती है कि यह घर उनकी मां ने खूबसूरती से सजाया हुआ है लेकिन मेरे बाथरूम में आज तक लॉक नहीं लगा, क्योंकि मां को डर लगता था कि मैं कहीं बाथरूम में जाकर लड़कों से बात ना करूं। इसी वजह से वह मुझे बाथरूम में लॉक नहीं लगाने देती थीं।

साल 2018 में श्रीदेवी का हुआ था निधन

आपको बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था। दरअसल, वह एक पारिवारिक समारोह के लिए दुबई गई हुई थीं, जहां के एक होटल के बाथटब में उन्हें मृत पाया गया था। जान्हवी कपूर के डेब्यू से कुछ महीनों पहले ही श्रीदेवी की मृत्यु की खबर सामने आ गई थी।

श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद बोनी कपूर ने अपनी दोनों बेटियों को माता-पिता का प्यार दिया और उनके साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं। सिर्फ बोनी कपूर ही नहीं बल्कि बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी जान्हवी और खुशी कपूर के सामने ढाल बने खड़े नजर आते हैं।