नियोन ग्रीन साड़ी में जान्हवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा ,एक्ट्रेस की सादगी पर दिल हार बैठे फैन्स

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली (Mili)’ को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर इन दिनों जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई है और अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें जानवी कपूर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है| मथुकुट्टी जेवियर के निर्देशन में बनी फिल्म मिली आने वाले 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है और इन दिनों जानवी कपूर अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त चल रही है|

जानवी कपूर को हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया था और इस दौरान जानवी कपूर ब्राइट ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आई| वही साड़ी लुक में जानवी कपूर की खूबसूरती देखते ही बन रही थी और अदाकारा ने इस दौरान कैमरे के सामने जमकर पोज दिए| सोशल मीडिया पर जानवी कपूर की साड़ी लुक वाली तस्वीरें सामने आते ही जमकर वायरल हो गई है जिस पर एक्ट्रेस के फैंस फिदा हो गए हैं|

जाह्नवी कपूर ने पहना स्लिवलेस ब्लाउज

जानवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने खूबसूरत अंदाज और स्टाइलिश लुक को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं और जहां आमतौर पर जानवी कपूर को ज्यादातर बोल्ड और हॉट ड्रेसेस में देखा जाता है वही साड़ी लुक में जानवी कपूर की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है| वही अपनी अपकमिंग फिल्म मिली के प्रमोशन के दौरान जानवी कपूर जब लाइट ग्रीन कलर की साड़ी और स्लीवलैस ब्लाउज पहने हुए स्पॉट हुई तो लोगों की निगाहें उन पर ही टिक गयी और हर तरफ सोशल मीडिया पर जानवी कपूर की तस्वीरें ही छा गई है|

इन तस्वीरों पर जानवी कपूर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अदाकारी की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| सामने आई तस्वीरों में जानवी कपूर अलग अलग अंदाज में पोज देती हुई देखी जा सकती है | तस्वीरों में जानवी इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही है कि लोग उन पर से अपनी निगाहें हटा नहीं पा रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


जानवी कपूर का यह ट्रेडिशनल अंदाज और उनकी खूबसूरत स्माइल लोगों को दीवाना बना रही है| जानवी कपूर के इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” साड़ी में जानवी.. और भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं..”| इस तरह से जानवी कपूर की सोशल मीडिया पर लोक तारीफों के पुल बांध रहे हैं|

बात करें जानवी कपूर की अपकमिंग फिल्म मिली की तो इस फिल्म में जानवी कपूर अभिनेता सनी कौशल और मनोज पाहवा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी| सनी कौशल और जानवी कपूर स्टारर फिल्म जल्द ही 4 नवंबर 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है और इसके पहले जानवी कपूर को गुडलक जेरी में देखा गया था इस फिल्म के बाद अब जानवी कपूर फिर से फिल्म मिली में लीड रोल में नजर आने वाली है| जानवी कपूर ने अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही रणभूमि, मिस्टर एंड मिसेज माही और बवाल जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरते हुए नजर आने वाली है|