“मां मैं आपको आज भी हर जगह खोजती हूं”, जान्हवी कपूर मां श्रीदेवी को याद कर हुईं भावुक, लिखा बेहद इमोशनल नोट

जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जान्हवी कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अब तक जान्हवी कपूर बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वैसे तो जान्हवी कपूर अपने काम और लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं लेकिन मुस्कुराते इस चेहरे के पीछे का दर्द बेहद कम लोग ही जान पाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने 5 साल पहले अपनी मां श्रीदेवी को खो दिया था, जिसके गम से वह आज तक निकल नहीं पाई हैं।

आपको बता दें कि श्री देवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था। दरअसल, वह एक पारिवारिक समारोह के लिए दुबई गई हुई थीं, जहां के एक होटल के बाथटब में उन्हें मृत पाया गया था। आखिर श्रीदेवी की मृत्यु कैसे हुई? आज भी एक रहस्य बना हुआ है। शुक्रवार 24 फरवरी को श्रीदेवी की पांचवी पुण्यतिथि है, जिसे याद कर जान्हवी कपूर बेहद भावुक हो गईं। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी को उनकी 5वीं पुण्यतिथि से पहले किया याद

दरअसल, जान्हवी कपूर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां श्रीदेवी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में जान्हवी कपूर और श्रीदेवी को एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करते हुए देखा जा सकता है। जहां पर दिवंगत अभिनेत्री हमेशा की तरह क्रीम रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं जान्हवी कपूर भी मल्टीकलर ड्रेस में शानदार लग रही थीं।

जान्हवी कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है। जान्हवी कपूर ने यह लिखा कि “मां मैं आपको आज भी हर जगह खोजती हूं। मैं जब भी कुछ करती हूं, इस उम्मीद के साथ करती हूं कि आपको मुझ पर प्राउड फील होगा। जहां जाती हूं और जो भी करती हूं, मैं हमेशा आपके बारे में भी ही सोचा करती हूं। मेरी सब कुछ आप से ही शुरू होता है और आपसे ही खत्म होता है।”

फैंस ने जान्हवी को दी श्रीदेवी जैसा बनने की सलाह

जान्हवी कपूर के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर फैंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “आप जब भी अगली बार सेट पर जाएं, अपना 200% दें। आपकी मां के लिए एक्टिंग हमेशा पहला प्यार था। जब भी लगे कि आप अपना बेस्ट नहीं दे पा रही हैं, हमेशा ये सोचकर परफॉर्म करें कि आपकी मॉम आपको डांट रही हैं। ऐसे शॉट दें कि लोग देखें तो उन्हें आप में श्रीदेवी की झलक दिखाई दे, ऐसा महसूस हो कि वो आप में अब भी जिंदा हैं।”

इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने यह लिखा कि “श्रीदेवी जी आज भी सभी के दिलों में जिंदा हैं।” एक और ने कमेंट करते हुए यह लिखा “वो आज भी आपके साथ ही हैं। एक और यूजर ने यह लिखा “आप अपनी मां की कॉपी हो, बिल्कुल उन्हीं के जैसी दिखती हो।” इसी तरह और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स हैं, जो जान्हवी के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।