जाह्नवी कपूर को बाथरूम का दरवाजा बंद नहीं करने देती थीं श्रीदेवी, कहा- मां को डर था मैं लड़कों से…

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप राइजिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म “धड़क” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म “मिली” को लेकर खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है परंतु जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

जाह्नवी कपूर अभिनय के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जाह्नवी कपूर को देखकर हर किसी को उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की याद आती है। जाह्नवी कपूर के साथ उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग हर किसी को पसंद आती थी। बता दें श्रीदेवी और बोनी कपूर ने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर को एक राजकुमारी की तरह पाला है। वह सबकी लाडली रही हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी मां ने उनके बाथरूम में लॉक नहीं लगाया था।

जान्हवी ने दिखाई श्रीदेवी के पहले घर के अंदर की झलकियां

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को लोग आज भी उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए याद करते हैं। आज उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी अपनी मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के पहले घर की झलक दिखाई है, जिसे उन्हें उन्होंने खरीदा था। जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी के ड्रीम हाउस की झलक दिखाते हुए फैंस के साथ कई दिलचस्प कहानियां भी साझा की हैं।

जान्हवी ने बताया- मां बाथरूम लॉक क्यों नहीं करने देती थीं


आपको बता दें कि “वोग” ने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर ने चेन्नई स्थित घर को दिखाया है। वीडियो में घर को अंदर से भी दिखाया गया है। जाह्नवी कपूर ने अपने मास्टर बैडरूम का टूर करवाते हुए यह बताया है कि उनके रूम के बाथरूम के दरवाजे में लॉक नहीं है। फैंस में यह जानकर काफी हैरान रह गए हैं। जाह्नवी कपूर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा “मुझे याद है कि मां ने मेरे रूम के बाथरूम में लॉक लगाने से मना कर दिया था।”

जाह्नवी ने आगे बताया “क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि मैं बाथरूम में जाकर लड़कों से बातें करूंगी इसलिए मुझे अपने बाथरूम में लॉक लगाने की परमिशन नहीं थी। मेरे बाथरूम में अभी भी लॉक नहीं है।” जाह्नवी कपूर ने यह भी बताया कि उस घर में उनका सबसे फेवरेट कॉर्नर कौन सा है। जाह्नवी कपूर के फेवरेट प्लेस की दीवार पर उनके परिवार के कई सारे फोटोग्राफ लगे हुए हैं। जाह्नवी कपूर ने कहा कि “यह एक यादों की दीवार है। यह दीवार बनाने का मॉम का आईडिया था।”

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

अगर हम जाह्नवी कपूर के काम की बात करें, तो हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म “मिली’ रिलीज हुई थी। अब जाह्नवी कपूर बहुत ही जल्द वरुण धवन के साथ बवाल में दिखाई देंगी। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसके अलावा जाह्नवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज माही में भी काम कर रही हैं।