लॉस एंजेलिस की सड़कों पर जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें हुई वायरल

जाह्नवी कपूर सबसे फेमस स्टार किड्स में एक हैं। यह बोनी कपूर की बेटी हैं। इस समय के दौरान जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया की क्वीन कही जा रही हैं। जाह्नवी कपूर लाखों युवा की धड़कन बन चुकी हैं। इनका फैशन सेंस भी बहुत जबरदस्त है। जब भी यह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई भी तस्वीर पोस्ट करती हैं, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खूब लाइक्स मिल रहे हैं और उनकी तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लॉस एंजिलिस के वेकेशन पर पहुंची थीं। उन्होंने अपने वेकेशन की तस्वीरों को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीरों में अभिनेत्री का बेहद ग्लैमरस लुक देखने को मिला।

जाह्ववी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी सिजलिंग फोटोस शेयर कर सुर्खियों में छाई रहती हैं। जाह्ववी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें हम उन्हें कॉफी पीते और लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमते हुए पोज देते देख सकते हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्ववी कपूर ने लिखा है “हनी मैं घर आ गई हूं।”

जाह्नवी कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर को कॉफी पीने का भी शौक है और वह इस वेकेशन में वह हर फ्लेवर की कॉपी का लुफ्त उठाने की कोशिश कर रही थीं।

जाह्नवी कपूर तस्वीरें क्लिक करवाने और करने का भी बेहद शौक रखते हैं। अभिनेत्री ने अपने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड पर्स की भी झलक दिखाई है। जैसा कि इस तस्वीर में देखा जा सकता है।

इस तस्वीर को भी जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वैसे देखा जाए तो जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती का राज यह है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही सीरियस हैं। वह कभी भी अपना एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं। ना ही जिम में कोई गैप करती हैं। आए दिन जिम के बाहर की अक्सर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं। काले रंग की जैकेट और बूट्स में जाह्ववी कपूर बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। जाह्ववी कपूर का नया अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक यह भी तस्वीर है। इस समय के दौरान सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की यह तस्वीरें छाई हुई है। फैंस को इन तस्वीरों में दिख रहा जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस अंदाज बहुत भा रहा है।

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में बॉलीवुड फिल्म “धड़क’ से अपने करियर की धाकड़ शुरुआत की थी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ इशान खट्टर भी नजर आए थे। जाह्नवी ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।