जन्माष्टमी पर दही-हांडी फोड़ने में लोगों के छूटे पसीने, अब मटकी बनाने वाले कुम्हार को ढूंढ रहा पूरा गांव

हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक कृष्ण जन्माष्टमी है। भारत में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वैसे आजकल यह त्यौहार सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी रहने वाले लोग कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं।

इस बार कुछ लोगों ने 18 अगस्त को तो कुछ ने 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया। जहां एक तरफ भारत में ढेर सारे त्यौहार मनाए जाते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इन त्योहारों में खुशी मनाने के लिए अलग-अलग चीजें करना पसंद करते हैं।

जन्माष्टमी के त्योहार पर खुशियां मनाने के लिए दही-हांडी की प्रतियोगिता खेली जाती है। वैसे तो यह उत्सव महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है परंतु आजकल हर जगह दही-हांडी फोड़ने का कार्यक्रम करते लोगों को देखा जा सकता है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन पर दही-हांडी का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दही-हांडी फोड़ने में लोगों के पसीने छूट गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी फूटा नहीं है।

दही-हांडी को फोड़ने में पूरा जोर लगा दिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहले एक शख्स दही-हांडी को फोड़ने का प्रयास करता है। एक शख्स को बाकी लोगों के ऊपर चढ़कर मटकी को फोड़ने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है लेकिन जब इस शख्स से मटकी नहीं फूटी तो इसकी मदद करने के लिए एक और व्यक्ति आगे आ गया। आगे जो हुआ उसे देखकर आपके लिए भी यकीन करना मुश्किल हो सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरा शख्स हांडी फोड़ने के लिए ऊपर चढ़ता है फिर वह हांडी फोड़ने का प्रयास कर देता है। वह नारियल से ताबड़तोड़ हांडी पर मारते जाता है लेकिन हांडी है की फूटती ही नहीं है। वह जोर-जोर से हांडी को फोड़ने का प्रयास करता है।

लेकिन हांडी तो जैसे पत्थर की बन गई थी। वह जरा सी भी नहीं फूटती है। अब सोशल मीडिया पर हांडी फोड़ने का यह प्रयास काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं।

यहां देखिए ये मजेदार वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यह लिखा “पूरा गांव मटकी बनाने वाले कुम्हार को ढूंढ रहा है।” इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

इस वीडियो को 14 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं सैकड़ों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। भले ही यह वीडियो महज 30 सेकंड का है परंतु इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक और रिट्वीट भी किया है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार रिएक्शन्स देते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों को हांडी फोड़ने का यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।