मोर पंख घर का वास्तु दोष करेगा दूर, बनने लगेंगे अटके काम, जन्माष्टमी पर मोरपंख घर लाने से होगा लाभ

भगवान श्री कृष्ण जी को मोर पंख अति प्रिय है। मोर पंख कृष्ण जी के मुकुट की शोभा बढ़ाता है। मोर पंख को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। प्राचीन काल से ही नजर उतारने और भगवान की प्रतिमा के आगे वातावरण को पवित्र करने के लिए मोर पंख का ही इस्तेमाल होता आया है। पुराने समय से ही मोर पंख को छोटे बच्चों के सिर पर लगाने और उनके बिस्तर के नीचे रखने की मान्यता है, भगवान कृष्ण जी भी इसलिए मोर मुकुट से सुशोभित हुए।

मोर को एक ऐसा प्राणी माना जाता है जो ब्रह्मचर्य को धारण करता है। अतः प्रेम ब्रह्मचर्य की महान भावनाओं को समाहित करने के प्रतीक के रूप में भगवान कृष्ण जी मोर पंख को अपने सिर पर धारण करते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख से घर की अनेक प्रकार के वास्तु दोष दूर हो सकते और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। प्राचीन काल से ही घर में मोर पंख रखना बहुत ही शुभ माना गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मोर पंख के कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपको कई लाभ मिलेंगे।

ग्रह दोष शांत हो जाते हैं

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को सभी नौ ग्रहों का प्रतिनिधि बताया गया है। अगर मोर पंख को घर में रखा जाए तो सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि मोर पंख में सभी देवी देवताओं का वास होता है। घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए मोर पंख बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है। मोर पंख को घर में रखने मात्र से ही बहुत सी परेशानियों का समाधान हो जाता है और घर का वास्तु दोष दूर होता है। इतना ही नहीं बल्कि घर में सुख-समृद्धि आती है।

पूरे होंगे हटके काम

वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो रही है या फिर मेहनत करने के बावजूद भी काम पूरे नहीं हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में घर के पूजा स्थल में पांच मोर पंख रखें और प्रतिदिन इनकी पूजा कीजिए। 21 दिन बाद इन मोर पंख को तिजोरी या लॉकर में रख दीजिए। ऐसा करने से धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है और अटके काम भी बनने लगते हैं।

किताब में मोर पंख रखने से होगा लाभ

अगर किसी व्यक्ति के बच्चे जिद्दी स्वभाव के हैं, बच्चों की जिद्द को कम करने के लिए मोर पंख से बने पंखे से 11 बार 21 बार हवा करें। इसके अलावा अगर किसी के बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो उनके पढ़ने वाली मेज पर सात मोर पंख रख दीजिए, इससे लाभ मिलेगा। शुभ परिणाम के लिए किताब या डायरी में मोर पंख रखना चाहिए।

राहु-केतु के बुरे प्रभावों से मिलती है राहत

अगर आप मोर पंख शयनकक्ष के पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाते हैं तो इससे राहु-केतु के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि घर की नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती हैं क्योंकि मोरपंख में सभी देवताओं का वास माना जाता है।