जाने क्यों करिश्मा से हुई सगाई तोड़कर ऐश्वर्या को दिया गया बहु का दर्जा, जया बच्चन ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की पहचान क्या है इस बात बताने के कोई आवश्यकता नहीं है| ऐश्वर्या का नाम अपने करियर के दौरान सलमान खान और विवेक ओबेरॉय जैसे बड़े और मशहूर एक्टर्स संग जुड़ा| हालाँकि सलमान संग तो ये मीडिया और खबरों मे बिल्कुल छा गयी थी| पर कहते हैं न जोडियाँ उपर से बन कर आती हैं| ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या के साथ भी हुआ| इनका भाईजान से ब्रेकअप हो गया और अंत में इन्हें जूनियर बच्चन यानि अभिषेक के रूप में अपना जीवन साथी मिला|

बात करें अगर ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात की तो ये एक मूवी सेट पर हुई थी| फिल्म थी ‘गुरू’ और साल 2000 था| अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया जिस पर ऐश्वर्या ने इन्हें हाँ कर दिया था| इसके बाद साल 2007 में ये दोनों विवाह बंधन में बंध गये| और आज ये दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं| आज अभिषेक की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है|

पर आप शायद ही यह बात जानते हों के ऐश्वर्या से पहले करिश्मा कपूर संग अभिषेक का नाम जुड़ा था| लेकिन जाया बच्चन ने इस बात पर हामी नहीं दी लिहाज़ा यह रिश्ता चल नहीं पाया|

हो चुकी थी करिश्मा संग सगाई

जैसा के हमने आपको बता के ऐश्वर्या से पहले अभिषेक का नाम करिश्मा से जुड़ा था| इतना ही नहीं ये दोनों 5 सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे थे| जिसके बाद दोनों की सगाई भी हो गयी थी| पर इनका ये रिश्ता अंजाम तक न पहुंच पाया और इन दोनों की सगाई भी टूट गयी| हम आपको बता दे के अब तक सगाई टूटने की वजह से लोगों अंजान हैं| कई खबरों में बताया गया था के ये रिश्ता करिश्मा की माँ बबिता से वजह से टूटा लेकिन असल में अभिषेक की माँ जया बच्चन को भी करिश्मा ख़ास पसंद नही थीं|

ऐश्वर्या को चुनने की रही ये वजह

एक मैगज़ीन इंटरव्यू के दौरान जया ने बताया के उनके लिए ट्रेडिशन और पारिवारिक मूल्य बहुत मायने रखते हैं| जब उनसे यह पुछा गया के क्या उनका ऐश्वर्या को अपनी बहु बनाने का इससे कोई सम्बन्ध है तो उन्होंने कुछ यूँ जवाब दिया| उन्होंने बताया के जी हाँ, यही वजह थी के मैंने अभिषेक को करिश्मा की जगह ऐश्वर्या से शादी करने की इजाजत दी| जया ने बताया के मेरी इच्छा थी के जो भी लडकी मेरे घर में बहु बनकर आये उसमें हमारे कल्चर और पारिवारिक मूल्यों की अच्छी समझ हो|

करिश्मा में थी इन चीज़ों की कमी

जब उनसे पुछा गया के क्या यही वजह थी के आपने करिश्मा और अभिषेक की शादी होने की इजाजत नहीं दी| तो उन्होंने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा, “मेरी और करिश्मा के पिता की अच्छी दोस्ती है| और करिश्मा के अंदर भी कपूर खानदान का खून है| लेकिन करिश्मा को देखकर ऐसा लगता है के उसे काफी छूट मिली है| और जितना करिश्मा को मै समझ पायी हूँ| करिश्मा के अंदर हमारे ट्रेडिशन, कल्चर और पारिवारिक मूल्यों थोड़ी कम समझ है| ऐसा मै नहीं कहती के करिश्मा में बिलकुल समझ नहीं है लेकिन हाँ ऐश्वर्या के मुकाबले कम है| ”

यही कारण रहा के अभिषेक और करिश्मा की ये प्रेम कहानी अधूरी रह गयी| आज अभिषेक और ऐश्वर्या बेहद खुशहाल जीवन जी रहे हैं| वहीँ दूसरी तरफ करिश्मा की शादी भी संजय कपूर से हो गयी है और आज उनके भी दो बच्चे हैं|