अकेली रह रहीं जया बच्चन ने इस दिक्कत को लेकर दर्ज कराई पुलिस में रिपोर्ट, बाकि सदस्य हैं अस्पताल में एडमिट

कोरोना वायरस आज हमारे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है| आये दिन लाखों लोगों में इसका संक्रमण देखने को मिल रहा है| साथ ही रोज़ तकरीबन हजारों की तादाद में लोग अपनी जिंदगियां गवा रहे हैं| अब यह वायरस हमारे भारत में भी पैर पसार रहा है और हमारे देश में भी अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की गिनती रोज़ बढती जा रही है|

अब तो हमारे देश में जनता के साथ साथ बॉलीवुड के बड़े सितारे भी कोरोना की चपेट में आते नजर आ रहे हैं| अभी कुछ ही वक्त पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर आई थी| जिसके बाद उन्हें मुंबई के ही नानवटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी उनका इलाज चल रहा है| साथ ही अमिताभ बच्चन की पत्नी जाया बच्चन को भी घर पर ही होम क्वारंटाइन किया गया था|

.

बच्चन परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण सभी लोग अस्पताल में एडमिट हैं| ऐसे में अमिताभ जी की पत्नी जाया बच्चन को घर में ही होम क्वारंटाइन किया गया था| और अब एक खबर सामने आई है जिसे खुद जया बच्चन ने पुलिस में रिपोर्ट करवाई है| बता दे के जया बच्चन ने कुछ शरारती तत्वों को लेकर पुलिस में यह रिपोर्ट कराई है जो के उन्हें रात में सोते वक्त दिक्कत देते हैं|

जया बच्चन ने बताया के कुछ बाइकर्स काफी देर रात उनके घर जलसा के बाहर रेस लगाते हैं| ऐसे में बाइक से होने वाली तेज़ आवाज़ के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी रिपोर्ट को स्वीकार लिया है| जया ने बताया के ये सिर्फ एक दिन की बात नहीं है| उन्हें यह दिक्कत आये दिन होती थी जिससे तंग आकर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने का यह फैसला लिया|

उनके यह रिपोर्ट लिखवाने के बाद थोड़ी ही देर में पुलिस की टीम उनके घर पहुँच गयी थी| लेकिन तब तक बाइकर्स वहा से जा चुके थे| साथ ही उनके घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है| और उनके घर के बाहर दो कांस्टेबल भी तैनात किये गए हैं| वहीँ अगर बात करें उन बाइकर्स की तो उनकी खोजबीन पुलिस ने शुरू कर दी है| अमिताभ बच्चन के घर के अगल बगल के कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सीनियर इंस्पेक्टर ने ले ली है| और उनसे नम्बर नोट कर बाइकर्स की तलाश शुरू कर दी गयी है| पुलिस के अनुसार अब शायद ही वो बाइकर्स बच्चन जी के घर के बाहर दोबारा ऐसा कुछ करेंगे|

हम आपको बता दें के बच्चन परिवार के सभी सदस्य अभी घर पर नहीं आये हैं| ऐसे में जया अकेले ही रहती थी| कोरोना संक्रमित लोगों के पाए जाने के कारण उनके घर जलसा को अची तरह सैनिटाइज करके सील कर दिया गया है।