Site icon NamanBharat

छुट्टियाँ मनाने गोवा बीच पर गये लोगो पर किया जेलीफिश के झुण्ड ने हमला ,90 लोग हुए बुरी तरह घायल

अक्सर ही ऐसा देखा जाताता है के जब भी हम में और आप में कोई भी छुट्टियों की प्लानिंग कर रहा होता है तो सबसे पहला आप्शन हमारे मन में गोवा का आता है| और यह लाजमी भी है क्योंकि समुद्र की शांति से लेकर तमाम प्रकृति के साथ बैठना सभी को पसंद होता है| और शायद यही कारण भी है के देश ही नही बल्कि विदेशों से भी गोवा के बीचकी ख़ूबसूरती के चर्चे होते हैं और साथ ही विदेशियों को भी अक्सर ही गोवा में एन्जॉय करते देखा जाता है| वहीँ देश कीई भी एक बड़ी जनसंख्या यहाँ पर छुट्टियाँ मनाने के लिए पहुँचती है|

पर अब यहाँ कुछ गडबड चल रही है और इस गडबड से अब तक लगभग 90 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं| आपको भले ही यह बात महज़ एक अफवाह लग रही हो पर हम आपको बता दें के यह बात पूरी सच है| दरअसल पहले जहाँ गोवा के बीच अपने किनारों के लिए जाने जाते ते वह इन दिनों जहरीली जेलीफिश के आतंक के चलते खबरों में नजर आ रहे हैं|दरअसल जब लोग यहाँ पर चिल कर रहे होते हैं तो उन्हें इस बात का अंदाजा नही पड़ता के कब इन्हें एक जेलीफिश डंक मार जाती है और अचानक से ही इनकी हालत बिगड़ने लगती है| साथ ही किसी अन्य तरीके से भी जेलीफिश के सम्पर्क में आने पर भी इन्हें इलाज़ की जरूरत होती है|

गोवा के बीचों की बात करें तो ये कई अलग अलग हिस्सों में बनते हुए हैं और सभी बीचों पर जेलीफिश का कहर जारी है| बागा-कैलंग्युट बीच पर बीते दिनों 55 से अधिक मामले एखने को मिले थे| वहीँ दक्षिणी गोवा बीच पर जेलीफिश के लगभग 25 और कैंडोलिम बीच जहरीली जेलीफिश के तकरीबन 10 मामलों की पुष्टि की गयी है| और इन सभी मामलों में लोगों को पहले एक प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ी|

इस जेलीफिश के डंक की बात करें तो आपको जिस भी पार्ट में जेलीफिश डंक मारती है वह पहले बहत तेजी से दर्द करता है और इसके बाद बिल्कुल सुन्न सा हो जाता है| साथ ही इस जेलीफिश के टच से बहरेपन की भी शिकायतें सुनने को मिल रही हैं| कुछ खबरों के अनुसार लोगों को तत्काल एम्बुलेंस मुहैया कराई जा रही है और साथ ही उन्हें तुरंत ही ऑक्सीजन की सप्लाई देकर इलाज किया जा रहा है|

वहीँ अगर बात करें इन जेलीफिशेज की तो ये आमूमन दो तरह की होती है| एक तो सामान्य होती है जिसे आप हाथ में पकड़कर भी रख सकते हैं और उसके संग मस्ती कर सकते हैं| पर साथ ही इनकी एक अन्य प्रजाति भी होती है जो के जहरीली होती है और जब भी इनका डंक इंसान के शरीर अपर पड़ता है तो तेज दर्द और जलन महसूस होती है|

हालाँकि जेलीफिश द्वारा डंक मारे जाने की खबरें वैसे तो कम ही सुने को मिलती है पर इन दिनों नजाने ऐसा क्या हुआ है के ये सब बहुत ही तेजी से होता नजर आ रहा है| साथ ही हर रोज़ एक बड़ी संख्या में लोगों को इस जेलीफिश का आतंक झेलना पड़ रहा है |

Exit mobile version