झज्जर का छोरा सात समंदर पार से लाया जापान की गुड़िया, शादी में जमकर थिरके परिवार वाले, देखें PHOTOS

ऐसा कहा जाता है कि प्यार किसे कहां हो जाए, इसके बारे में कुछ भी बताना बहुत मुश्किल है। जब प्यार शादी में बदल जाए, तो फिर जिंदगी हसीन हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जब किसी को प्यार हो जाता है तो वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती। सच्चा प्यार ना तो सरहदें देखता है और ना ही धर्म और जात। ऐसा ही कुछ हरियाणा के सुनील यादव और जापान की रेयोको ओकामोतो के बीच हुआ है।

जी हां, जापान के गुड़िया पर दिल दे बैठे सुनील ने हिंदू रीति रिवाज के साथ हरियाणा के झज्जर में शादी कर ली है। दोनों ने झज्जर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की रस्मों को निभाया और सात जन्मो तक एक दूसरे का साथ देने की कसमे वादे किए। दोनों की शादी से परिजन भी बेहद खुश थे। जापान के रहने वाली रेयोको ओकामोतो और सुनील की शादी में जापानी परिवार ने हरियाणवी गानों पर जमकर ठुमके लगाए।

डेटिंग ऐप पर हुई थी दोनों की मुलाकात

आपको बता दें कि सुनील की उम्र 36 साल है। सुनील सिंगापुर की राकुटन कम्पनी में ए आई इंजिनियर के तौर पर काम करता है। सुनील यादव सिंगापुर में ट्रांसलेशन माड्यूल बनाने का काम करते हैं। उसकी नई नवेली दुल्हन भी सिंगापुर में ही काम करती है। सुनील की जापानी गुड़िया से पहली मुलाकात एक डेटिंग एप पर हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती गई और प्यार में तब्दील हो गई। ऐसे ही जापानी गुड़िया ने हिंदुस्तानी दूल्हे का दिल चुरा लिया।

जापान में सेलिब्रेट की जाएगी दोनों की शादी

सुनील के द्वारा ऐसा बताया गया कि उनके परिवार ने दोनों की शादी के लिए हामी भरी और रेयोको ओकामोतो सात समंदर पार से हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के लिए उनके साथ चली आई। सुनील का कहना है कि मई में जापान में भी उनकी शादी को सेलिब्रेट की जाएगी। वहीं शादी की खुशी में विदेशी दुल्हनियां के परिजन भी हरियाणवी गानों पर जमकर डांस करते हुए नजर आए। डीजे की धुन पर वर पक्ष की महिलाओं के साथ नाचती जापानी महिलाओं ने शादी को खूब एंजॉय भी किया।

रयोको ने नमस्ते इंडिया कहकर अपनी शादी की खुशी जाहिर की

आपको बता दें कि सुनील के माता-पिता झज्जर में रहते हैं। सुनील के दो भाई भी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है और सुनील की शादी का इंतजार परिवार को बरसों से था। जब सुनील ने जापानी दुल्हनिया के बारे में घरवालों को बताया तो मां ने कहा कि वह उससे कैसे बात करेगी। ना वह उसकी भाषा समझती है और ना मैं उसकी बात समझ पाऊंगी। लेकिन बेटे के प्यार की खातिर मां ने भी हां कर दी। हिंदुस्तान की दुल्हनिया बनी रयोको ने नमस्ते इंडिया कहकर अपनी शादी की खुशी भी जाहिर की।

रयोको को हिंदी नहीं आती लेकिन दिल की भाषा बखूबी समझती है। रयोको का कहना है कि वह हिंदुस्तानी संस्कृति को सीखने और समझने की कोशिश कर रही है। वहीं सुनील की मां का कहना है कि इशारों की भाषा और कुछ-कुछ हिंदी में वह बात कर लेती है। माता-पिता अपने बेटे के लिए खुश हैं।