“कच्चा बादाम” फेम अंजलि अरोड़ा अपने लटके-झटके दिखाकर लाखों दिलों की धड़कनों को बढ़ा देती हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और मौजूदा समय में यह सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो लॉकअप के बाद तो अंजलि अरोड़ा काफी पॉपुलर हो गईं और उनकी फैन फॉलोइंग भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह जो कुछ भी शेयर करती हैं, वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।
अंजलि अरोड़ा लगभग हर दिन ट्रेनिंग कॉन्टेंट पर वीडियो बनाकर शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लोग बड़ी संख्या में उन्हें फॉलो करते हैं। वह अपनी तस्वीर के साथ अपने डांस वीडियो से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने फिर कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, इस बार अंजलि अरोड़ा ने हिंदी गाने नहीं बल्कि हरियाणवी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाए। उन्होंने जैसे ही अपना नया वीडियो शेयर किया, वह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।
हरियाणवी गाने पर अंजलि अरोड़ा के ठुमके
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने अपना नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अंजलि अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वह जो भी वीडियो शेयर करती हैं, उसे वायरल होते देर नहीं लगती है। इस बार अंजलि अरोड़ा ने हरियाणवी गाने में फैंस को लटके-झटके दिखाए। “कच्चा बदाम” गाने पर अपने बोल्ड मूव्स दिखाकर वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा अब एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी है और वह ट्रेंड के साथ चलती हैं।
लेकिन अब अंजलि अरोड़ा ने जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह हरियाणवी “गाने टूट गई खाट” पर डांस कर रही हैं। उनके ठुमको ने लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।अंजलि अरोड़ा के इस लेटेस्ट वीडियो को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो वायरल
अंजलि अरोड़ा के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए यह भी कहा है कि वह हमेशा एक ही स्टेप करती हैं, उन्हें कुछ नया लाना चाहिए। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता अश्विनी अरोड़ा बिजनेसमैन हैं और मां बबीता अरोड़ा हाउसवाइफ हैं।
अंजलि अरोड़ा ने कई म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया है। बता दें कि अंजलि अरोड़ा को रियलिटी शो लॉकअप में देखा गया था, जहां मुनव्वर फारुकी संग उनकी दोस्ती के चर्चे भी हुए थे। इसके अलावा वह अपने MMS को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। वहीं अंजलि अरोड़ा इन दिनों बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। अंजलि अरोड़ा ने लॉकअप शो से बाहर आने के बाद दुनिया को बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल से मिलवाया था। कई बार दोनों को एक साथ देखा जा चूका है।