Site icon NamanBharat

Video: ‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा ने छोटी सी ड्रेस पहनकर किया ऐसा डांस, लटके-झटके देख फिदा हुए फैंस

“कच्चा बादाम” गाने से लाइमलाइट में आईं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) आज सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो लॉकअप के बाद तो अंजलि अरोड़ा काफी पॉपुलर हो गईं और उनकी फैन फॉलोइंग भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। अंजलि अरोड़ा जो कुछ भी शेयर करती हैं वह चंद सेकेंड में ही इंटरनेट पर छा जाते हैं।

अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर ही तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो पल भर में ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। अंजलि अरोड़ा के द्वारा शेयर की गई पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आती है। अंजलि अरोड़ा ज्यादातर सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। यह अपने डांस वीडियो से फैंस के दिलों में खलबली मचाती रहती हैं।

इसी बीच अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी अंजलि अरोड़ा ने अपने डांस से लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर भी करते नजर आ रहे हैं।

अंजलि अरोड़ा ने जमकर लगाए ठुमके

दरअसल, आज हम जिस वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं उसे अंजलि अरोड़ा ने 15 फरवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा Libianca के गाने People पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान अंजलि अरोड़ा रेड कलर की मिनी ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं।

अंजलि अरोड़ा ने कैमरे के सामने गाने पर ऐसे लटके-झटके मारे कि देखने वालों के होश उड़ गए हैं। वह जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनका अंदाज बेहद ही कातिलाना लग रहा है। अंजलि अरोड़ा ने अपने इस डांस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “यह ट्रेंड। आपने मुझे नोटिस किया?”

यहां देखें अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो

अंजलि अरोड़ा के द्वारा शेयर किया गया यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यह खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख 50 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं कुछ ही घंटों में 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अंजलि अरोड़ा का यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो चुका है। वहीं फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में अंजलि अरोड़ा के डांस और उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस शो से मिली पॉप्युलैरिटी

बताते चलें कि “कच्चा बादाम” गाने पर रील्स वीडियो बनाकर वायरल होने के बाद अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के टीवी रियलिटी शो लॉकअप में नजर आई थीं। इस शो का खिताब भले ही वह ना जीत पाईं परंतु उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया था। अंजलि अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर 12.2 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजलि अक्सर अपने लेटेस्ट फोटोशूट और वीडियोज की झलक दिखाती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version