कई शादियां रचा चुका था दूल्हा, लड़की वालों ने मंडप में ही लात-घूंसों से कर दी धुनाई, जानिए पूरा मामला

भारत में शादियों को बड़ा पवित्र माना जाता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादियों के सीजन में बहुत से लोग विवाह के बंधन में बंध चुके हैं और बहुत से लोग ऐसे हैं जो शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं। आजकल सोशल मीडिया पर भी कई शादियों से जुड़ी हुई वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जिसे देखने के बाद इंसान खुश होता है परंतु कई वीडियो हैरान कर देने वाली होती हैं।

शादी-ब्याह में अक्सर कई बार ऐसे मामले भी हो जाते हैं जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। इसी बीच दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक मामला सामने आया है। जहां पर एक लालची दूल्हे ने पहले ही कई बार शादियां रचा ली और वह दोबारा शादी के लिए मंडप में बैठा था परंतु उस लालची दूल्हे का लड़की वालों ने स्वागत लात-घूंसों से कर दिया। जैसे ही शादी में आए बारातियों को दूल्हे की पिटाई की जानकारी प्राप्त हुई तो बैंक्वेट हॉल में भगदड़ मच गई। दूल्हा भाग निकला उसके साथ साथ सभी बाराती भी भागते हुए नजर आए।

दुल्हन पक्ष ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दुल्हन के भाई ने दूल्हे समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी और दहेज मांगने की शिकायत दर्ज करवाई। जब केस दर्ज हुआ तो उसके बाद आरोपी दूल्हे को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद वैधानिक कार्यवाही आरंभ कर दी गई। सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हे की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो पर देते हुए नजर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि बीते रविवार को न्यू जाफराबाद दिल्ली से एक बारात अर्थला स्थित वृंदावन मैरिज हॉल में आई थी और शादी के इस समारोह में कुछ बाराती खाना खा रहे थे और कुछ बराती धूमधाम से मस्ती में लगे हुए थे। वहीं दूसरी तरफ खाना खाने के बाद दूल्हा और उसके पिता ने लड़की वालों से निकाह से पहले दस लाख और हीरे की अंगूठी की डिमांड कर दी।

दुल्हन पक्ष ने पहले ही 3 लाख और 10 लाख के हीरे की अंगूठी दूल्हे पक्ष को दे दिया था। दुल्हन के भाई अनस का ऐसा बताना है कि उनको इसी दौरान यह बात मालूम चली कि दूल्हा इससे पहले भी कई बार शादी रचा चुका है। उसने उसकी बहन से झूठ बोला और उससे शादी कर रहा है। दुल्हन के भाई ने बताया कि जब रिश्ता पक्का किया जा रहा था तो इस तरह की कोई भी बात उनके सामने नहीं आई और ना ही लड़के वालों ने इस तरह की कोई जानकारी उनको दी थी।

दुल्हन के भाई अनस का बताना है कि करीब 8 लाख अभी तक के शादी के आयोजन में उन्होंने खर्च कर दिया है। अनस का बताना है कि जब उन्होंने दूल्हे पक्ष की इस बात का विरोध किया तो वह उनसे गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं बल्कि वह हाथापाई करने के लिए भी तैयार हो गए जिसके बाद लड़की वालों की तरफ से कुछ लोगों ने दूल्हे की वहीं पर जमकर पिटाई कर दी।

जब दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी गई तो वहां पर मौजूद कुछ लोग उसको बचाने की कोशिश में लग गए। वहीं बहुत से लोग दूल्हे की पिटाई का तमाशा देखने में लगे हुए थे। जब यह पूरा तमाशा चल रहा था तो वहां पर मौजूद लोगों में से किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई और आरोपी दूल्हे और उसके पिता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। साहिबाबाद के थानाध्यक्ष नागेंद्र चौबे का ऐसा बताना है कि यह पूरा मामला बीते रविवार को सामने आया है। अर्थला स्थित वृंदावन मैरिज होम में एक बारात दिल्ली से आई थी। इसी दौरान दुल्हन पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और दूल्हे और उसके पिता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। उन्होंने बताया कि अब वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।