काजल अग्रवाल की मेहँदी की तस्वीरें आई सामने ,देखें तस्वीरें

मशहूर साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी अधिक खबरों में नजर आ रही हैं| बीते कुछ वक्त पहले इन्होने अपनी शादी का एलान करते हुए बताया था के इसी साल के अक्टूबर के अंत तक ये शादी की सोच रही हैं और जैसा के अब तारिख काफी नजदीक आ चुकी है| ऐसे में अब इनके घर इन दिनों काफी चहल पहल का माहौल है और इनके यहाँ अब प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत भी हो गयी है| अगर बात करें इन फंक्शंस की तो हम आपको बता दे के इनमे सबसे पहले काजल नें घर पर ही बहन संग की गयी पजामा पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं|

इसके बाद की कहें तो काजल नें अभी कुछ वक्त पहले ही शादी के वक्त की बाकी रस्मों की भी तस्वीरें शेयर की थीं जिसमे इनकी हल्दी और मेहँदी के कार्यक्रम शामिल हैं| ऐसे में आज अपनी इस पोस्ट में हम आपको काजल के मेहँदी की रस्म की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो खुद ही अभिनेत्री नें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं| तस्वीरों की बात करें तो इसमें काजल शादी से पहले अपनी मेहँदी को फ्लौंट करती नजर आ रही हैं|

बता दें के अभिनेत्री नें हमसफर के रूप में एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन गौत्तम किचलू को चुना है और इन्ही के साथ 30 अक्टूबर के दिन काजल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं| इस शादी को लेकर काजल काफी खुश हैं और शादी से जुड़े लगभग हर फंक्शन की अपडेट्स खुद एक्ट्रेस अपने फैन्स तक पहुंचाती नजर आ रही हैं| मेहँदी की तस्वीरों की बात क्रेवन तो इनमे काजल के हाथों में गाढ़ा मेहँदी का रंग साफ़ नजर आ रहा है|

तस्वीर में काजल मेहँदी लगाये हुए ग्रीन कलर के प्रिंटेड सूट में नजर आ रही हैं| तस्वीरों में जहाँ काजल काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ इनके फैन्स को भी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और इन्हें आगे के जीवन के लिए चाहने वाले कमेन्ट सेक्शन में शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं| इनके शादी के फंक्शन के बारे में अगर कहें तो सिर्फ परिवार के लोग इसमें शामिल होने वाले हैं| बता दें के ऐसा निर्णय कोरोना के हालातों को देखते हुए लिया गया है|

वहीँ तस्वीरों में जैसा के देखा जा सकता है के काजल की अपने होने वाली पति गौतम संग काफी अच्छी बोन्डिंग है और ये एक दुसरे संग काफी अच्छे भी लग रहे हैं| इनके पति गौतम किचलू के बारे में अधिक बताये तो वो मुंबई के एक जाने माने बिजनेसमैन हैं जो के एक इंटीरियर डिजाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ओनर है| साथ ही गौतम एक सपोर्टपर्सन भी हैं|

वहीँ अगर काजल की बात करें तो पहली बार इन्हें भारत की साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ में देखा गया था और आज ये कितनी बड़ी और पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी हैं ये तो हमे शायद ही बताने की जरूरत है| वहीँ अगर बात करें बॉलीवुड की तो यहाँ भी इन्होने एक सुपरहिट फिल्म की है|

जी हाँ ये वही काजल अग्रवाल हैं जो अजय देवगन संग फिल्म ‘सिंघम’ में नजर आई थीं|