Site icon NamanBharat

गरीब बच्चों ने काजोल से मांगे पैसे, तो एक्ट्रेस ने किया ऐसा बर्ताव, Video देख लोगों ने ये कहते हुए लगा दी क्लास

काजोल (Kajol) बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। काजोल ने फिल्मों में अपना किरदार बखूबी तरीके से निभाया है। काजोल का फिल्मी करियर सफल रहा है। भले ही अब काजोल फिल्मों में कम नजर नहीं आती है परंतु इसके बावजूद भी उनके लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। दुनियाभर में काजोल के फैंस की संख्या लाखों करोड़ों में है। काजोल अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं।

अवसर काजल को जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है। काजोल के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह लोगों की मदद करती हुई दिखीं, यही वजह है कि एक्ट्रेस को फैंस बेहद पसंद करते हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री जरूरतमंद की मदद करने के बजाय उसे नजरअंदाज करती हुई नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

काजोल ने गरीब बच्ची को किया इग्नोर

आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल को बुधवार के दिन मुंबई के एक मॉल से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। काजोल जैसे ही अपनी कार की ओर जाती हैं, तभी एक छोटी सी गरीब लड़की उनसे पैसे मांगने लग जाती है और उनका पीछा करने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब काजोल कार में बैठ जाती हैं, तब उसके बाद वह उस बच्ची को पैसे देती हैं।

लेकिन काजोल की गाड़ी के पास एक और बच्चा खड़ा था और कार का शीशा पिट रहा था, जिसको अभिनेत्री ने नजरअंदाज कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काजोल को खूब ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काजोल अपनी कार का दरवाजा खोलती है और एक छोटी लड़की को पैसे देती हैं।

तभी एक और गरीब बच्चा अभिनेत्री की तरह दौड़ता हुआ आ जाता है और खिड़की को पीटने लगता है। लेकिन काजोल ने उन्हें पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के तुरंत बाद ही लोगों ने अभिनेत्री काजोल को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

काजोल का वीडियो हो रहा वायरल

 

काजोल का यह वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “दूसरा बच्चा पैसे लेने आया, तो नहीं दिए, क्या काजोल के पास पैसे की कमी हो गई है।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “आपके पास तो इतना पैसा है, इन बच्चों को 100 भी दे दे तो आपकी कोई संपत्ति नहीं चली जाएगी मैम।” इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने भड़कते हुए यह लिखा कि “जितने बड़े लोग, उतने बड़े भिखारी होते हैं।” इसी तरह से लगातार यूजर्स कमेंट करते हुए काजोल को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

काजोल का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री काजोल आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म “त्रिभंगा” में नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेत्री काजोल बहुत ही जल्द डिज्नी + हॉटस्टार की सीरीज “द गुड वाइफ” में नजर आने वाली हैं।

 

 

 

Exit mobile version