इस दिन है कालाष्टमी, करें ये 5 उपाय, जीवन के संकट हो जाएंगे दूर, भगवान भैरव का मिलेगा आशीर्वाद

कालाष्टमी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। विशेष रूप से भगवान भैरव के भक्तों के लिए कालाष्टमी का व्रत बहुत विशेष होता है। आपको बता दें कि कालाष्टमी का व्रत प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। इस बार वैशाख माह में कालाष्टमी का व्रत 3 मई 2021 सोमवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भक्त भगवान भैरव की कृपा पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं।

ऐसी मान्यता है कि अगर कालाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे भगवान भैरव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन उपायों को करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं और भय से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं कालाष्टमी के इन उपायों के बारे में…

श्री कालभैरवाष्टकम् का पाठ करें

कालाष्टमी का दिन काल भैरव जी को प्रसन्न करने का सबसे विशेष दिन माना जाता है। इस दिन आप कुछ सरल से उपाय करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आप कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं और श्री कालभैरवाष्टकम् का पाठ कीजिए। इस उपाय को करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब तक आपकी मनोकामना पूर्ण ना हो जाए तब तक रोजाना आप इस उपाय को भक्ति भाव के साथ कीजिए।

भगवान शिव को बिल्वपत्र चढ़ाएं

आप कालाष्टमी के दिन 21 बेलपत्र लीजिए और उसे अच्छी तरह साफ पानी से धो लीजिए। उसके बाद आप सभी बिल्वपत्र पर “ओम नमः शिवाय” लिखकर शिवलिंग पर अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

कुत्ते को रोटी खिलाएं

अगर आप कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए आप काले कुत्ते को मीठी रोटी खिला सकते हैं। अगर काला कुत्ता नहीं मिल रहा है तो ऐसे में आप किसी भी कुत्ते को खिला कर इस उपाय को कर सकते हैं। अगर आप यह उपाय करेंगे तो इससे भगवान भैरव प्रसन्न होंगे। इतना ही नहीं बल्कि शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होती है।

40 दिनों तक भगवान काल भैरव का करें दर्शन

अगर आप चाहते हैं कि काल भैरव आपसे प्रसन्न हों और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएं तो इसके लिए आप कालाष्टमी के दिन से लेकर 40 दिनों तक लगातार काल भैरव के दर्शन कीजिए। अगर आप इस उपाय को ठीक प्रकार से करते हैं तो इससे भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण करेंगे। आपको बता दें कि भैरव जी की इस पूजा के नियम को चालीसा भी कहा जाता है।

भिखारियों को वस्त्र दान करें

भगवान भैरव की कृपा पाने के लिए आप कालाष्टमी के दिन निर्धन लोगों, कोढ़ी को वस्त्र दान कीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलती है।

भैरव मंदिर में अगरबत्ती जलाएं

आप कालाष्टमी के दिन किसी भी भैरव मंदिर में जाएं और गुलाब, चंदन और गूगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं। इस उपाय को करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।