Site icon NamanBharat

सावन में भक्ति में डूबीं कंगना रनौत, घर में किया रुद्र अभिषेक, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कंगना रनौत को उनके बिंदास अंदाज के लिए भी जाना जाता है। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कंगना अपनी राय देती रहती हैं। उनके द्वारा दिए गए बयान चर्चाओं में आते रहते हैं।

कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने बेखौफ अंदाज के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने होम टाउन में हैं। जहां उन्होंने अपनी भाभी रितु की गोद भराई की रस्म में हिस्सा लिया था। वहीं अदाकारा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सावन की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत ने सावन में घर पर किया रुद्र अभिषेक

जैसा कि हम लोग जानते हैं सावन के पावन महीने में हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन है। ऐसे में बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शिव की भक्ति में लीन नजर आईं। देव भूमि हिमाचल की वासी कंगना रनौत अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से जुड़ी हुई हैं। कंगना रनौत हर छोटे से छोटे त्यौहार को बड़े शौक शौकीन से मनाती हैं। अब सावन में अभिनेत्री ने अपने घर पर भगवान शिव का अभिषेक किया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। कंगना रनौत ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके पिता भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कंगना रनौत वाइट सूट में बेहद सिंपल और खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवलिंग को फूलों से सजाया गया है। भक्ति भाव में लीन एक्ट्रेस ने बड़े ही श्रद्धा भाव से शिव का अभिषेक किया।


कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा कि “सावन के महीने में घर पर रुद्र अभिषेक किया, एक पल को लगा कि जैसे महादेव स्वयं मेरे घर पधारे हो… हर हर महादेव।” कंगना रनौत द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस हर-हर महादेव के नारे भी लगा रहे हैं। बता दें कंगना रनौत बड़ी शिव भक्त हैं। वह कई बार भगवान की आराधना करती नजर आई हैं।

बुआ बनने वाली हैं कंगना रनौत


आपको बता दें कि कंगना रनौत बहुत ही जल्द बुआ बनने वाली हैं। हाल ही में उनके घर पर भाभी रितु की गोद भराई रस्म हुई। इस दौरान ऎक्ट्रेस का देसी अवतार देखने को मिला। एक्ट्रेस ने अपनी भाभी की गोद भराई की तस्वीरें भी शेयर की थी। तस्वीरों में कंगना रनौत की मां-पिता, उनकी बहन रंगोली और भाभी समेत पूरा परिवार नजर आ रहा है।

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें, तो कंगना बहुत ही जल्द फिल्म “इमरजेंसी” में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। ‘इमरजेंसी’ के बाद कंगना हॉरर-कॉमेडी ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की पाइपलाइन में एक्शन ‘तेजस’ भी है, जो बहुत जल्द थिएटर्स में दस्तक देने वाली है।

 

 

 

 

Exit mobile version